20 APRSATURDAY2024 3:22:24 AM
Nari

लॉकडाउन पर वायरल हो रहा कार्तिक आर्यन का फनी मीम

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 25 Mar, 2020 03:48 PM
लॉकडाउन पर वायरल हो रहा कार्तिक आर्यन का फनी मीम

बॉलीवु़ड सेलेब्स लगातार लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा का एक मोनोलॉग बोलते हुए लोगों को घरों से बाहर ना निकलने के लिए कहा था। अब पीएम नरेंद्र मोदी के 21 दिन तक लॉकडाउन की घोषणा के बाद कार्तिक आर्यन ने एक फनी मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वे फिल्म फिर हेराफेरी के पोस्टर में अक्षय कुमार की जगह नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये फनी मीमशेयर कर लिखा, 'मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे, ये सुनना चाहते हैं कि 21 दिन में पैसे डबल।' कार्तिक के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

21 din mein Paisa Double

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Mar 24, 2020 at 11:11am PDT

 

वहीं इससे पहले कार्तिक ने जो वीडियो शेयर कर लोगों को घरों से निकलने के लिए मना किया था। वे सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कार्तिक आर्यन के उस वीडियो को शेयर कर लिखा था- यह ब्राइट यंग एक्टर आपसे कुछ कहना चाहते हैं।

Related News