02 MAYTHURSDAY2024 6:16:44 PM
Nari

ऋषि सुनक के UK PM बनते ही मीडिया में छाई सिंगर कनिका कपूर की ये तस्वीरें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Oct, 2022 09:51 AM
ऋषि सुनक के UK PM बनते ही मीडिया में छाई सिंगर कनिका कपूर की ये तस्वीरें

यह बात तो अब तक सब को पता चल ही गई है की ब्रिटेन में इस बार भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पीएम का पद संभला है। बतौर पीएम कल उनका संसद में पहला दिन था। जब से ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम बने हैं तब से ही उन्हें दुनियाभर से बधाईयों के संदेश मिल रहे हैं। खासतौर पर भारतीय तो उनके ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद काफी उत्साहित हैं जिसमें अब जानी मानी सिंगर कनिका कपूर का नाम भी जुड़ गया है। 

सिंगर कनिका कपूर ने शेयर की ऋषि सुनक के साथ तस्वीरें

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो ऋषि सुनक के साथ नज़र आ रही हैं। दरअसल लंदन में फेयरमोंट विंडसर पार्क में 'चौथे वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स वीआईपी इवेंट' को ऑर्गेनाइज किया गया था। इस इवेंट में ऋषि सुनक गेस्ट ऑफ ऑनर थे। इसी इवेंट में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 'स्पेशल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। उसी समय यह तस्वीरें ली गई थी जो कनिका ने अब शेयर करके पीएम को बधाई दी । इस तस्वीरों में दोनों बातचीत करते दिख रहे हैं और कैमरे को देखकर पोज कर रहे हैं। कनिका ने तस्वीरें पोस्ट करने हुए लिखा, ‘ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलना गर्व की बात थी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor)

बॉलीवुड  सितारों ने दी बधाई

25 अक्टूबर, 2022 को ब्रिटेन के पीएम बने ऋषि सुनक को लेकर खबरें भारतीय मीडिया में छाई रहीं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चने ने ट्वीट कर इस खबर को लेकर खुशी जाहिर की और लिखा, ‘भारत माता की जय, अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।’ साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्वीट किया, किसने सोचा होगा कि जब भारत अंग्रेजों से आजादी के 75 साल मनाएगा, तो अंग्रेजों को भारतीय मूल का प्रधानमंत्री मिलेगा, जो पहले हिंदू पीएम होंगे। 
 

Related News