26 JUNWEDNESDAY2024 10:52:56 AM
Nari

चुनावों के लिए कंगना रनौत ने खूब बहाया पसीना, जानें क्वीन की फिटनेस का राज

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 04 Jun, 2024 02:30 PM
चुनावों के लिए कंगना रनौत ने खूब बहाया पसीना, जानें क्वीन की फिटनेस का राज

नारी डेस्क: बॉलीवुड की क्विन यानि कि कंगना रनौत पहली बार चुनावी मैदान पर उतरी और अब वह जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। कंगना का मुकाबला विक्रमादित्स सिंह से था , जिसे पीछे छोड़ने में वह कामयाब रह। हालांकि इस दौरान उन्हें खूब पसीना भी बहाना पड़ा।  ऐसे में एक्ट्रेस ने इन दिनों चुस्त और दरुस्त रहने के लिए अपना खास ख्याल रखा। इस कड़ी में चलिए आपको हम आज उनकी मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताते हैं जिसे फॉलो कर आप भ्री फिट रह सकती हैं।

एक्सरसाइज के साथ खानपान का भी रखती हैं ख्याल 

कंगना अपनी एक्सरसाइज के साथ ही खानपान का भी खास ख्याल रखती हैं। अपनी बेबाक राय और हटकर फिल्मों के चयन की वजह से बॉलीवुड में उनका अलग मुकाम है। कंगना को अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। कंगना ऑइली और फैटी खाने के बारे में कहती हैं कि ये केवल शरीर का वजन ही नहीं बढ़ाते बल्कि इस तरह के खाने से आंतरिक अंगों को भी नुकसान हो जाता है। कंगना अपने नाश्ते में दलिया को शामिल करती हैं। 

PunjabKesari

दलिया के साथ सुबह की शुरुआत 

दलिया के साथ ही कंगना फाइबर से भरपूर सीरियल को भी खाती हैं। जिससे उन्हें कार्बोहाइड्रेट तो मिलता ही है सारा दिन एनर्जी भी मिलती है। नाश्ते के बाद कंगना फल खाती हैं। साथ ही प्रोटीन शेक पीने का भी यहीं समय रखती हैं। जिससे उन्हें सही मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 

दोपहर में खाती हैं सिर्फ हेल्दी 

फिल्म पंगा में अपने काम के लिए तारीफें बटोरने वाली कंगना के हेल्दी और फिट रहने में उनके खानपान की दिनचर्या अहम भूमिका निभाती है। दोपहर के भोजन में वो चावल, रोटी, दही और उबली सब्जियां खाना पसंद करती है। साथ में सलाद भी लेना नहीं भूलती हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह हर चनौती के लिए तैयार रह सकती हैं, बस आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। 

PunjabKesari

 

Related News