28 APRSUNDAY2024 5:35:14 AM
Nari

Navratri First Day: मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Oct, 2023 12:09 PM
Navratri First Day: मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग

हिंदू धर्म में नवरात्रि व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों को पूजा जाता है। आज से नवरात्रि शुरू है और आज माता शैलपुत्री का आराधना की जाती है और उन्हें सफेद चीज का भोग लगाया जाता है, जिससे हर संकट से मुक्ति मिलती है। तो आइए आपको बताते हैं भोग लगाने के लिए कलाकंद के प्रसाद की रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

पनीर- 1 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ
कंडेंस्ड मिल्क- 3/4  कप
हरी इलायची पाउडर- 1/4  छोटा चम्मच
घी- प्लेटिंग के लिए
बारीक काटा हुआ पिस्ता

कलाकंद बनाने की विधि

1. कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।
2. अब एक छोटा गहरी प्लेट लेकर उसमें घी लगाएं।
3. दूसरी तरफ एक कड़ाई में कंडेंस्ड मिल्क और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4.धीमी आंच में अह इस मिश्रण को चम्मच से हिलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
5. इस मिश्रण को लगभग 4-7 मिनट तक पकाएं जबतक कि वो कड़ाई के किनारों पर चिपकने न लगे।
6. अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. अब गैस से कड़ाई को उतारें और उसमें बारीक कटा पिस्ता डालकर चम्मच से हल्का दबाएं।
8. अब तैयार किए कलाकंद को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रखें।
9. इसके बाद इसे सेट होने के लिए फ्रिज में  2 घंटे रखें।
10. ठंडा होने पर फ्रिज से निकालकर छोटे चौकोर टुकड़ों में काटें और भोग लगाएं।

PunjabKesari

Related News