03 MAYFRIDAY2024 1:59:25 PM
Nari

अचानक से ट्रांसफोरमेशन पर ट्रोल हुई काजोल की लाडली , एक्ट्रेस ने बताया बेटी की खूबसूरती का राज

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Nov, 2022 06:06 PM
अचानक से ट्रांसफोरमेशन पर ट्रोल हुई काजोल की लाडली , एक्ट्रेस ने बताया बेटी की खूबसूरती का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज और उनके किड्स अक्सर फैंस से सुर्खियां बटोरते हैं। जितनी बॉलीवुड की हसीनाएं लोगों की सुर्खियों का हिस्सा बनती हैं उतने ही उनके बच्चे भी फैंस से लाइमलाइट लेते हैं। बात चाहे शाहरुख के लाडले आर्यन खान की करें या काजोल की बेटी न्यासा की। काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में न्यासा ने अपना ब्यूटी ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

नहीं हुआ लोगों को यकीन 

इन तस्वीरों में न्यासा का लुक काफी अलग है। गौरतलब है कि पहले भी कई बार न्यासा लोगों की ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन उनके अब इस अचानक से ट्रांसफोर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोग उनके बदलाव को पहचान भी नहीं पा रहे। हाल ही में दीवाली पार्टी में न्यासा को देखकर लोगों ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by nysa_devgan (@nyasa_devgan_)

फैंस ने किया काजोल की लाडली को ट्रोल 

न्यासा की यह तस्वीरें देख फैंस ने कमेंट्स किए हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या करवाया है जो वह इतनी ग्लैमरस दिख रही हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है उन्होंने फेस कट, कॉम्पलेक्शन के साथ चेहरे में इतने बदलाव किए हैं। फैंस ने इन सबका क्रेडिट सर्जरी, बोटॉक्स और व्हाइटनिंग इंजेक्शन्स को दिया है। लोगों ने न्यासा को ट्रोल करते हुए लिखा कि - 'गौरी कैसे हुई'।

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'कोई अचानक से कैसे इतना अलग हो सकता है।' 

PunjabKesari

एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि - 'फुल ऑफ प्लास्टिक अमीर सर्जरी, अमीर होना चाहिए बस इंसान को'

PunjabKesari

 काजोल ने बताए बेटी के ब्यूटी सीक्रेट्स 

अपनी बेटी के ट्रांस्फोरमेशन पर काजोल ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि न्यासा ब्यूटी टिप्स लेना पसंद करती हैं। वह इन सब बातों का ध्यान रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं। वह ब्यूटी हैक्स के बारे में भी काफी कुछ जानती है।  

न्यासा का ब्यूटी रुटीन 

न्यासा की मां काजोल ने बताया कि वह हफ्ते में तीन बार फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल वह अपनी मुझे भी करने के लिए कहती है। इसके अलावा न्यासा अपनी फिटनेस का भी बहुत ही ध्यान रखती है। योगा और कार्डियो वह नियमित तरीके से करती हैं। डाइट में अपने पिता की तरह दिन में 2-3 गिलास खाली पेट गर्म पानी पीती हैं। नाश्ते में न्यासा उबले हुए अंडे, ताजे फल और ओटमील खाती हैं। 

PunjabKesari

Related News