06 DECSATURDAY2025 3:30:19 AM
Nari

जापानी ‘बाबा वेंगा’ की नई खतरनाक भविष्यवाणी विस्फोट का खतरा!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Jul, 2025 05:16 PM
जापानी ‘बाबा वेंगा’ की नई खतरनाक भविष्यवाणी विस्फोट का खतरा!

नारी डेस्क:  भविष्य को जानने की जिज्ञासा इंसान में हमेशा से रही है। जब कोई व्यक्ति बार-बार सटीक भविष्यवाणियां करता है, तो लोग उसे रहस्यमयी और भविष्यवक्ता मानने लगते हैं। जापान की एक मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आज की पीढ़ी उन्हें ‘जापानी बाबा वेंगा’ के नाम से जान रही है।

उनकी कही कई बातें समय के साथ सच साबित हुई हैं, और अब उनकी एक और खतरनाक भविष्यवाणी चर्चा में है – माउंट फूजी में एक भीषण विस्फोट की चेतावनी।

 कौन हैं रियो तात्सुकी?

रियो तात्सुकी कोई संत या वैज्ञानिक नहीं, बल्कि जापान की एक प्रसिद्ध मंगा (कॉमिक) आर्टिस्ट हैं। उन्होंने 1999 में 'The Future I Saw' नाम की एक किताब प्रकाशित की थी, जिसमें उन्होंने अपने सपनों के माध्यम से देखी गई भविष्य की घटनाओं को लिखा था।

उनकी किताब में दर्ज प्रमुख भविष्यवाणियां

1995 का ग्रेट हानशिन भूकंप

2011 की तोहोकू सुनामी और भूकंप

फ्रेडी मर्करी की मृत्यु

कोरोना वायरस महामारी

इन सभी घटनाओं की उन्होंने कई साल पहले भविष्यवाणी की थी, जो बाद में सच साबित हुईं।

ये भी पढ़ें: गंगाजल छिड़कते ही लौटी बुजुर्ग महिला की सांसें, अंतिम संस्कार की तैयारी में था परिवार

5 जुलाई 2025 की सुनामी की भविष्यवाणी: क्या हुई गलत?

रियो ने अपनी किताब में 5 जुलाई 2025 को जापान में भीषण सुनामी आने की बात कही थी। इस भविष्यवाणी को लेकर देश में काफी चिंता देखी गई, लेकिन उस दिन कोई बड़ी आपदा नहीं आई। उनकी वेबसाइट के मैनेजर लियो ने बताया कि रियो की भविष्यवाणियाँ अक्सर 15 साल के चक्र में पूरी होती हैं। यानी यह घटना 2040 तक कभी भी हो सकती है।

 2026 में नानकाई गर्त क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप की चेतावनी

रियो के मुताबिक, उन्हें 1981 की गर्मियों में एक सपना आया था, जिसमें उन्होंने देखा कि 2026 के जून से सितंबर के बीच जापान के नानकाई गर्त क्षेत्र में एक भीषण भूकंप आएगा। यह इलाका वैसे भी जापान के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है।
 
 माउंट फूजी में बड़ा विस्फोट हो सकता है

तात्सुकी का एक और सपना चर्चा में है। उन्होंने बताया कि उन्हें हाल ही में एक ऐसा सपना आया है जिसमें उन्होंने माउंट फूजी को दूर से फटते हुए देखा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सपना धुंधला और अस्पष्ट था, इसलिए वह इसकी तीव्रता या असर नहीं बता सकतीं।

 मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं: रियो तात्सुकी की सच्चाई

रियो तात्सुकी ने एक इंटरव्यू में कहा,

“मेरे पास भविष्य देखने की कोई शक्ति नहीं है। जो भी मैंने किताब में लिखा, वो सब मुझे सपनों में दिखा था। 1996 में आया तोहोकू आपदा का सपना मेरा आखिरी 'भविष्यवाणी वाला सपना' था। अब जो सपने आते हैं, वे सामान्य होते हैं।”

हालांकि रियो तात्सुकी खुद को भविष्यवक्ता नहीं मानतीं, लेकिन उनकी कुछ पूर्व भविष्यवाणियाँ सच साबित होने की वजह से दुनियाभर में लोग उनकी बातों पर ध्यान देते हैं।

अब सबकी नजर 2026 और माउंट फूजी पर टिकी है। ये कहना मुश्किल है कि उनके सपने फिर से हकीकत बनेंगे या नहीं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियाँ एक बार फिर चर्चा में हैं।  

Related News