25 APRTHURSDAY2024 10:21:33 AM
Nari

जन्माष्टमी स्पेशल: छप्पन भोग में रबड़ी बनाकर लगाएं कान्हा को भोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Aug, 2021 09:52 AM
जन्माष्टमी स्पेशल: छप्पन भोग में रबड़ी बनाकर लगाएं कान्हा को भोग

जन्माष्टमी पर कान्हा को खास छप्पन भोग लगाया जाता है, जिसमें 56 तरह की चीजें बनाई जाती हैं। अगर आप भी छप्पन भोग तैयार कर रहे हैं तो उसमें रबड़ी शामिल कर सकते हैं। रबड़ी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय चीजों में से एक है। अगर आप छप्पन भोग नहीं भी बना रहे तो कान्हा को सिर्फ रबड़ी का भोग भी लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्रीः

दूध- 1 लीटर
चीनी- 2 बड़े चम्मच
इलाइची पाउडर- 1/2 छोटे चम्मच
ड्राईफ्रूट- 1/2 कप (कटे हुए)
केसर- 8-10 धागे

PunjabKesari

विधिः

1. पैन में दूध को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
2. जब दूध उबलने लगे तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें।
3. इसे बीच बीच में चलाते रहे ताकि दूध बर्तन तलवे से ना लग जाए। दूध को तब तक पकाएं जब तक वो आधा ना रह जाए।
4. फिर इसमें चीनी डालकर पकाएं। चीनी घुलने पर इसमें इलाइची पाउडर और ड्राईफ्रूट डालकर 2-4 मिनट तक पकाएं।
5. अब इसे बाउल में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
6. अब रबड़ी को केसर के धागे से गार्निश करें। लीजिए आपकी रबड़ी बनकर तैयार है।

 

 

Related News