
नारी डेस्क : भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सादगी भरी कॉलेज लाइफ जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में ईशा के कॉलेज दिनों से जुड़ा ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि अंबानी परिवार की लाडली बेटी अमेरिका में पढ़ाई के दौरान 18 से 20 लड़कियों के साथ एक ही बाथरूम शेयर करती थीं।
नीता अंबानी ने बताए ईशा के कॉलेज के दिन
नीता अंबानी ने बताया कि ईशा अंबानी ने अमेरिका की प्रतिष्ठित येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वहां वह डॉरमेट्री यानी हॉस्टल में रहती थीं, जहां कई छात्राएं एक साथ रहती हैं। ईशा न सिर्फ कमरा साझा करती थीं, बल्कि उन्हें 18–20 अन्य लड़कियों के साथ एक ही बाथरूम इस्तेमाल करना पड़ता था।
अथाह दौलत के बावजूद सादा जीवन
नीता अंबानी ने कहा कि भले ही उनके परिवार के पास प्राइवेट जेट, लग्जरी कारें और हर सुविधा मौजूद है, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा सामान्य जीवन जीना सिखाया। कॉलेज के दौरान ईशा को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। वह बाकी छात्राओं की तरह ही लाइन में लगती थीं और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां खुद निभाती थीं।
नीता अंबानी के सख्त नियम
नीता अंबानी के अनुसार, बच्चों को जिंदगी के असली मूल्य सिखाने के लिए उन्होंने हमेशा सख्त नियम बनाए। स्कूल के दिनों में बच्चे बस से जाते थे और लंच के लिए सीमित पैसे दिए जाते थे। यही संस्कार कॉलेज तक भी जारी रहे, ताकि बच्चे जमीन से जुड़े रहें।
ईशा अंबानी की एजुकेशन
ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी (Yale University) से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। आज ईशा रिलायंस रिटेल और जियो जैसे बड़े बिजनेस की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेकिन उनकी परवरिश सादगी और अनुशासन की मिसाल बनी हुई है।