25 APRTHURSDAY2024 12:59:01 PM
Nari

Periods में महिलाओं को रनिंग करनी चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Jan, 2023 02:23 PM
Periods में महिलाओं को रनिंग करनी चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय!


पीरियड्स के दिन महिलाओं के लिए बहुत परेशानी वाला होता हैं। शुरू के दो दिन महिलाओं को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों में महिलाओं को पेट, कमर, पैर, सिर आदि में दर्द होता है।  ऐसे में फिटनेस का ध्यान देने वाली महिलाओं के लिए बड़ा सवाल होता है कि क्या उनको ऐसे में रनिंग करना चाहिए। हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए, हालांकि कुछ महिलाओं को इस दौरान बेहद दर्द होता है और बेड पर ही रहती हैं। हालांकि, कई महिलाएं कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज, योग या वर्कआउट करती हैं, ताकि पीरियड्स के दौरान आराम पहुंचे। हर एक महिला के मन में लगभग के सवाल होता है कि प्रतिदिन वॉकिंग, रनिंग जैसे एक्सरसाइज करती हैं कि क्या पीरियड्स के दिनों में दौड़ना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि पीरियड्स में रनिंग आपको करनी चाहिए कि नहीं…

PunjabKesari

पीरियड्स में दौड़ना चाहिए या नहीं 

अगर आप पीरिडस में भी दौड़ने वाली एक्टीविटी करना चाहती हैं तो ये आप कर सकती हैं। एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि पीरियड्स के दौरान 30 मिनट तक वर्कआउट करना चाहिए, इसको करने से शारीरिक दर्द से राहत मिलता है। इससे किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं होता है। अगर आपको मासिक धर्म में कमर, जैसे दर्द से परेशान होती है, तो रनिंग या फिर वॉकिंग से आपको दर्द से आराम मिल सकता है। रनिंग एक हल्का व्यायाम होता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, ऐसे में ये आराम दायक होगा, लेकिन जब भी आप ये एक्टीविटी करें तो लिक्विड जैसे जूस, पानी आदि का सेवन करना कभी भी ना भूलें।

PunjabKesari

पीरियड्स में रनिंग के फायदे

आपको सुनने में अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि पीरियस में दौड़ने के भी फायदे होते हैं। आप पीरियड में दौड़ती हैं तो शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है और ये दर्द को दूर करता है। जब आप रनिंग करती हैं तो ये हार्मोन का निर्भाण बढ़ता है, जो तनाव, थकान, शारीरिक दर्द को दूर करने में मदद करता है।

PunjabKesari

रनिंग करते हुए ध्यान में रखें ये बातें

अगर आप पीरियड्स के दौरान रनिंग कर रही हैं तो शरीर में पानी की कमी ना होने दें। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पदार्थ का सेवन करें।कभी भी आप लगातार नहीं दौड़ें. बीच में ब्रेक लेकर ही आप रनिंग करें। जहां तक हो हमेशा थोड़ी सी धीमी गति से रनिंग करें। पीरियड्स के दौरान हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर चीजें जैसे नट्स, हरी सब्जियां, फल, दाल आदि खाएं।

 

Related News