16 MAYTHURSDAY2024 2:43:58 PM
Nari

लाल जोड़े में गॉर्जियस दिखी Ira Khan, रिसेप्शन में पापा आमिर के साथ दिए जमकर पोज

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Jan, 2024 10:18 AM
लाल जोड़े में गॉर्जियस दिखी Ira Khan, रिसेप्शन में पापा आमिर के साथ दिए जमकर पोज

जैसा कि सब जानते हैं कि आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रैंड नुपूर शिखरे संग शादी कर ली है। बीते दिन मुंबई में दोनों की शादी का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। इस रिसेप्शन में कई सारे बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। वहीं आमिर खान भी बेटी की रिसेप्शन में आयरा के साथ पोज देते हुए नजर आए। तो चलिए डालते हैं आयरा के लुक पर एक नजर... 

लाल जोड़े में नजर आई आयरा खान 

रिसेप्शन लुक की बात करें तो आयरा रेड-गोल्डन वर्क लहंगे में नजर आई। उन्होंने गोल्डन हैंडवर्क वाला लहंगा चौली पहना। लहंगे के  साथ आयरा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। रेड लिपस्टिक, बालों में हल्के कर्ल, डॉर्क मेकअप और मिनिमल ज्यूलरी में उनका लुक देखने लायक था। वहीं नुपूर ब्लैक कलर की शेरवानी और धोती सलवार में नजर आए। नुपूर के कोट पर लगे गोल्डन बट्न्स काफी प्यारे नजर आ रहे थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ब्लैक कोट में दिखे आमिर खान 

वहीं आमिर खान के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना। मैचिंग बूट्स में मिस्टर परफेक्शनिस्ट का लुक भी देखने लायक था। आमिर ने बेटी आयरा और दामाद के साथ भी पोज दिए। वहीं इस दौरान उनकी पहले पत्नी रीना दत्ता भी नजर आई। रीना दत्ता ने गोल्डन ब्लाउज पहना जिसके साथ उन्होंने हैवी वर्क वाली मैरुन साड़ी कैरी की। हैवी ज्वेलरी, माथे पर बिंदी और मेकअप में रीना दत्ता भी काफी प्यारी नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फैंस ने लुटाया प्यार 

पूरे खान परिवार को एक साथ देख फैंस ने दोनों पर खूब प्यार लुटाया। आयरा और नुपूर की जोड़ी देख फैंस का कहना है कि दोनों को किसी की नजर न लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News