28 APRSUNDAY2024 7:43:21 PM
Nari

बदलते मौसम में नहीं बीमार होंगे बच्चे, डाइट में खिलाएं ये Healthy चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Jun, 2023 12:58 PM
बदलते मौसम में नहीं बीमार होंगे बच्चे, डाइट में खिलाएं ये Healthy चीजें

आजकल मौसम का कुछ पता नहीं चलता कभी धूप तो कभी बारिश। ऐसे में बदलता हुआ यह मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी कर सकता है। खासकर बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। सीजनल फ्लू के कारण बच्चों को बुखार, पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह बीमारियां बच्चों को इतनी जल्दी घेरती हैं कि आप उनका इलाज भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप बच्चों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

खिलाएं मौसमी सब्जियां 

मौसमी सब्जियां बच्चों की डाइट में आप शामिल कर सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करेंगे और उनके शरीर से कमजोरी भी दूर करेंगे। पालक, तुरई, घीया, बीटरुट जैसी सब्जियों का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। इन्हें खाने से बच्चों के शरीर में खून की कमी भी दूर होगी। 

PunjabKesari

दही 

दही बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ उनकी हड्डियां भी मजबूत बनाएगा। इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद ही आवश्यक होता है। दही में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके अलावा यह बदलते मौसम में बच्चे को शरीर को भी हैल्दी रखेगा। 

पिलाएं पानी 

सही मात्रा में आप बच्चों का पानी देने से उन्हें कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। पानी पिलाने से भी बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं पाचन दुरुस्त रहता है  और पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन करने से बच्चे कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। पानी बच्चों का एनर्जी लेवल बढ़ाकर उनकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। 

PunjabKesari

बच्चों को करने दें इनडोर एक्टिविटीज 

आप बच्चों को यदि इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें बाहर खेलने के लिए भेजें। इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छे से होगा। इसके अलावा बाहर खेलने से बच्चों को इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है और उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनती है। 

खिलाएं प्रोटीन से भरपूर डाइट 

बच्चों को प्रोटीन से भरपूर डाइट दें। इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी। पनीर, सोया, मटर, ड्राई फ्रूट्स, अंडा और चिकन को आप उनकी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News