04 MAYSATURDAY2024 12:48:13 AM
Nari

सबा आजाद की ट्रोलिंग पर फूटा ऋतिक रोशन का गुस्सा, गर्लफ्रैंड के Haters को दिया मुंहतोड़ जवाब

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Oct, 2023 07:03 PM
सबा आजाद की ट्रोलिंग पर फूटा ऋतिक रोशन का गुस्सा, गर्लफ्रैंड के Haters को दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड के लविंग कपल्स की बात करें तो उसमें ऋतिक रोशन और सबा आजाद भी आते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और उनसे जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड भी रहते हैं। ऋतिक रोशन खुद भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऋतिक की गर्लफ्रैंड सबा आजाद ने लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक में सबा मस्तीभरे अंदाज में रैंप पर डांस करते हुए दिखी। हालांकि फैंस को उनका रैंप पर डांस करना पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। अब फैंस की ट्रोलिंग का जवाब देते हुए एक्टर खुद अपनी गर्लफ्रैंड के सपोर्ट में उतरे हैं। 

इंस्टा स्टोरी पर लगाया गर्लफ्रैंड का वीडियो 

ट्रोलिंग के बीच ऋतिक ने गर्लफ्रैंड सबा का एक डांसिंग वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया कि- उसने सरेंडर कर दिया है इसलिए चमक रही है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन कलर के क्रॉप टॉप और मैचिंग ट्राउजर में नजर आ रही हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन का यह जवाब उन फैंस के लिए मुंहतोड़ जवाब है जिन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल किया था। 

PunjabKesari

काफी समय से सबा को डेट कर रहे हैं एक्टर 

ऋतिक अपनी पत्नी सुजैन खान को तलाक देने के बाद सबा खान को डेट कर रहे हैं। पहली बीवी के साथ तलाक के बाद सबा उनकी जिंदगी में प्यार की एक नई बहार लेकर आई है। एक्ट्रेस आए दिन उनके साथ इवेंट्स और डेट नाइट पर सपोर्ट होती नजर आती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

एक्टर से 12 साल छोटी हैं सबा 

आपको बता दें कि सबा ऋतिक से 12 साल छोटी हैं लेकिन फिर भी दोनों में काफी प्यार हैं। एक्टर भी उनका पूरा स्पोर्ट करते हुए नजर आते हैं। 

PunjabKesari

Related News