10 MAYFRIDAY2024 12:06:40 PM
Nari

कोविड का नया वायरस नहीं कर पाएगा शरीर पर हमला, जब डाइट में शामिल करेंगे ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Dec, 2023 11:35 AM
कोविड का नया वायरस नहीं कर पाएगा शरीर पर हमला, जब डाइट में शामिल करेंगे ये चीजें

देश में फैले नए कोविड के वेरिएंट JN1 ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी इस वेरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। जहां इस वेरिएंट का पहला मामला केरल में सामने आया था अब वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर JN1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। वहीं भारत सरकार भी बढ़ते मामलों के लेकर अलर्ट हो गई है। ऐसे में आपको अभी घबराने की जरुरत नहीं है अपनी डाइट में आप कुछ इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स शामिल करके कोविड का खतरा कम कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड्स जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं....

लहसुन 

लहसुन शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। लहसुन को कूटकर पेस्ट बना लें और इसमें शहद मिला लें। पेस्ट को सुबह या शाम लें इससे भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। 

PunjabKesari

सेब का सिरका 

यह भी शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए 1-2 ढक्कन सिरका कटोरी में डालें अब इसमें 2 लहसुन को 1-2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद लहसुन का सेवन करें। ऐसे लहसुन खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत बनेगी और शरीर को भी गर्माहट मिलेगी। 

अदरक 

अदरक की मदद से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। 1 चम्मच कूटा हुआ अदरक और 1 कप पानी को गर्म होने के लिए गैस पर रखें। इसमें कूटी हुई अदरक को कुछ देर के लिए उबाल दें। अब इस पानी को छानकर गुनगुना होने के लिए पिएं। हफ्ते में 1 बार ऐसा करें। इम्यूनिटी मजबूत भी बनेगी और नए वेरिएंट से भी आपका बचाव होगा।

PunjabKesari

कीवी 

इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। कीवी को धोकर छीलकर खाएं। इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ इससे पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और स्किन भी ग्लोइगं बनेगी।

ग्रीन टी 

ग्रीन टी की मदद से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।  

PunjabKesari

JN1 वेरिएंट के लक्षण 

. तेज बुखार
. लगातार खांसी
. गले में दर्द
. नाक बंद या जाम होना 

PunjabKesari
. बिना काम किए थकान रहना 
. नाक बहना 
. माइग्रेन सिरदर्द
. उल्टी-दस्त की समस्या

इस वेरिएंट से बचाव करना चाहते हैं तो इन सभी चीजों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

Related News