29 APRMONDAY2024 12:18:22 AM
Nari

कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी Honey Chilli Potato

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Dec, 2022 01:25 PM
कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी Honey Chilli Potato

हर दिन एक तरह की रेसिपी खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक तरह की रेसिपीज रोजाना खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार क्रिस्पी हनी चिली पोटेटो बनाकर खा सकते हैं। यह एक चाइनीज स्नैक्स होता है जिसे बच्चे या बड़े स्वाद लेकर खा सकते हैं। चटपटे स्नेक्स के रुप में आप हनी चिली पोटेटो बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

आलू - 300 ग्राम 
लाल मिर्च - 2 चम्मच 
रिफाइंड तेल - जरुरतअनुसार
लहसुन की कली - 3-4 
कॉर्न फ्लोर - 1 कप 
नमक - स्वादअनुसार 
तिल - 1 चम्मच 
प्याज - 2 
विनेगर - 2 चम्मच 
चिली सॉस - 2 चम्मच 
शहद - 1 बड़ा चम्मच 
पानी - 5 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें । इसके बाद इन्हें फ्राइज की शेप में काट लें। 
2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लें। जैसे पानी उबल जाए तो इसमें आलू डालकर धीमी आंच पर पका लें। 
3. आलू को पकाने के बाद इसमें लहसुन, लाल मिर्च बारीक-बारीक काटकर मिलाएं। 
4. अब इसमें कॉर्न फ्लोर, नमक भी मिक्स कर दें। 3-5 मिनट के लिए मिश्रण को अलग रखें। 
5. तय समय के बाद इसमें आलू डाल दें ताकि मिश्रण में आलू अच्छे से मिक्स हो जाएं। 
6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और आलू को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। 
7. क्रिस्पी करने के लिए आप आलू को दोबार फ्राई भी कर सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा सख्त न हों। 
8. इसके बाद एक अलग कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन काटकर, विनेगर और टोमेटो सॉस डालकर अच्छे से पकाएं। 
9. 5-10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। इसके बाद शहद, चिली सॉस, तिल और प्याज आलू के ऊपर डालें। 
10. आपके क्रिस्पी हनी चिली पोटेटो बनकर तैयार हैं। गर्मा-गर्म सर्व करें। 

PunjabKesari

 

Related News