01 MAYWEDNESDAY2024 11:31:52 PM
Nari

Pigmentation के लिए पार्लर क्यों जाना? इन 2 होममेड स्क्रब से बन जाएगा काम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Oct, 2023 10:41 AM
Pigmentation के लिए पार्लर क्यों जाना? इन 2 होममेड स्क्रब से बन जाएगा काम

हर महिला की चाहत होती है कि उनकी त्वचा दमकती हुई और जवां नजर आए। लेकिन बदलते मौसम, pollution के चलते स्किन डल हो जाती है और उसमें दाग- धब्बे नजर आने लगते हैं। इस पिगमेंटेशन कहा जाता है। कई महिलाएं पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए पार्लर से महंगे- महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि होममेड स्क्रब की मदद से आप घर बैठे ही पिगमेंटेशन से छुटकारा पा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इन्हें बनाने का तरीका....

नींबू और शक्कर

चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने के लिए नींबू और शक्कर की इस्तेमाल करें। नींबू में ब्लीच के गुण होते हैं जो स्किन से धब्बे हटा देते हैं, वहीं शुगर से डेड स्किन सेल्स निकलती हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस निचोड़ लें। इसके बाद शक्कर डालें। आप चाहें तो इसमें 2 बूंद शहद भी मिला सकती हैं। इससे स्किन हाईड्रेट करने में मदद मिलेगी। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। 2-3 मिनट ऐसा करने के बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।

PunjabKesari

नारियल तेल और चीनी

इस स्क्रब के इस्तेमाल से भी काफी हद तक चेहरे से धाग- धब्बे गायब हो जाते हैं, इससे त्वचा पर एक नेचुरल ग्लो भी आता है।  इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा चम्मच चीनी डालें। अब इसमें जरूरत के अनुसार नारियल तेल डालकर मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर स्क्रब करने के बाद इस पेस्ट को 5-10 मिनट स्किन पर लगा रहने दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद, तौलिए की मदद से स्किन को थपथराते हुए सुखाएं। इस स्क्रब को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

PunjabKesari

Related News