25 APRTHURSDAY2024 10:09:54 PM
Nari

Lips Care: घर पर बनाए होममेड लिप बाम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 May, 2020 02:23 PM
Lips Care: घर पर बनाए होममेड लिप बाम

गर्मी के मौसम में होंठों का सूखना या फटना आम बात है। कई बार तो इनसे खून भी आने लगता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। मगर, कैमिकल्स युक्त लिप बाम होंठों को काला बना देते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे। यह होममेड लिप बाम फटे होंठों की समस्या दूर करने के साथ उन्हें कोमल, मुलायम व गुलाबी भी बनाएगा।

गर्मियों में क्यों फटते हैं होंठ?

होंठों को नमीयुक्त बनाए रखने के लिए कोई ग्रंथि नहीं होती इसलिए गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा के कारण होंठ भी ड्राई हो जाते हैं। इसके अलावा गर्मी में धूल, मिट्टी, पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भी होंठ फटते हैं।

beetroot lip balm, lip balm, Lips Care, Dry Lips

चलिए आपको बताते हैं घर पर लिप बाम बनाने का आसान तरीका...
सामग्रीः

चुकंदर - 1
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
ग्लिसरीन - 5 बूंदें
पैट्रोलियम जेली - 1/2 चम्मच
गुलाबजल

beetroot lip balm, lip balm, Lips Care

ऐसे बनाएं लिप बाम

1. सबसे पहले चुकंदर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
2. एक कॉटन के कपड़े में इस पेस्ट को डालकर इसका रस निकाल लें। आप चाहें तो छलनी में पेस्ट डालकर चम्मच की मदद से भी रस निकाल सकते हैं।
3. इसके बाद चुकंदर के रस को मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह बर्तन के तलवे से ना लगे।
4. अब बाउल में चुकंदर का रस, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, पैट्रोलियम जेली और गुलाबजल मिक्स करें। अक्सर मिक्स करने में प्रॉब्लम हो तो इसे थोड़ा-सा गर्म कर लें।
5. अगर पेस्ट पतला लगे तो इसमें पैट्रोलियम जेल मिला लें।
6. लीजिए आपका लिप बाम तैयार है। आप इसे कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

beetroot lip balm, lip balm, Lips Care

Related News