25 APRTHURSDAY2024 3:58:59 PM
Nari

अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jul, 2021 01:06 PM
अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

सभी महिलाओं के होंठों पर कुछ बाल होते हैं। वे इसे हटाने के लिए हर महीने थ्रैडिंग करवाती है। मगर कई महिलाओं के अपर लिप्स पर जल्दी ही बाल आने लगते हैं। ऐसे में बार-बार पार्लर जाने से वे परेशान रहती है। इसके अलावा नौकरी करने वाली महिलाओं के पास कई बार पार्लर जाने का समय नहीं होता है। वहीं कई महिलाओं को थ्रैंडिंग से असहनीय दर्द होता है। मगर होंठों के ऊपर दिखने वाले ये बाल चेहरे की खूबसूरती पर दाग की तरह काम करते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

महिलाओं को होंठों पर बाल आने का कारण

महिलाओं के चेहरे पर थोड़े से बाल आना आम बात है। मगर अधिक मात्रा में बालों के बढ़ने का कारण अनुवांशिक या हॉर्मोंस की गड़बड़ी हो सकती है।

चलिए जानते हैं अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय...


- हल्दी और दूध

हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इससे तैयार पेस्ट से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती है।

सामग्री

हल्दी पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
पानी या दूध- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि

- एक कटोरी में हल्दी को पानी या दूध में मिलाएं।
- इसे होंठों के ऊपर लगाकर 30 मिनट कर छोड़ दें।
- इसके सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए चेहरा साफ करें।
- बाद में ताजे पानी से मुंह धोकर सुखा लें।


- अंडे की सफेदी

अंडे की सफेदी जिलेटिन जैसी होती है। ऐसे में आप इससे पील-ऑफ मास्क बनाकर चेहरे परे अनचाहे बाल हटा सकती है।

सामग्री

1 अंडे का सफेद भाग
कॉर्नफ्लोर-1 छोटा चम्मच
चीनी- 1 बड़ा चम्मच

विधि

- एक कटोरी में सभी चीजें डालें।
- अब इसमें चीनी घुलने तक फेंटें या मिक्स करें।
- एक चिपचिपा पेस्ट बनने पर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।
- 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- बाद में इसे हल्के हाथों से खींचकर उतार लें।

PunjabKesari


- चीनी

आप चीनी से अनचाहे बाल आसानी से हटा सकती है। यह बिना दर्द किए कोमलता से बालों को दूर करने के साथ उनके विकास को भी कम करता है।

सामग्री

चीनी-2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
मुलायम कपड़ा- पट्टियों में कटा

विधि

- सबसे पहले पैन में चीनी को 1 मिनट कर गर्म करें।
- चीनी के पिघलने पर इसमें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इसे हल्का ठंडा करें।
- अब मिश्रण को ऊपरी होंठ पर लगाएं।
- अब इसके ऊपर कपड़े की एक पट्टी रखकर सर्कुलर मोशन में रगड़े।
- इसे बालों के बढ़ने की विपरीत दिशा से हटाएं।


- दही, शहद और हल्दी

ये चीजें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ऊपरी होंठ पर अनचाहे बालों को हटाने में भी मदद करते हैं। आप इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करके अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती है।

सामग्री

शहद- 1 बड़ा चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी- चुटकीभर

विधि

- एक कटोरी में तीनों चीजें मिलाएं।
- तैयार पेस्ट को ऊपरी होंट पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
- इसके बाद इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसे हल्के हाथ से रगड़ते हुए इसे उतार लें।
- बाद में ठंडे पानी से साफ कर लें।

 

आप इनमें से किसी भी नुस्खे को हफ्ते में 2 बार आजमा सकती है। सभी चीजें नेचुरल होने से ये बिना साइड इफेक्ट के बालों को कोमलता से साफ करेगा।  ऐसे में आप बिना किसी दर्द व परेशानी के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती है।

 

Related News