12 MAYSUNDAY2024 12:30:48 PM
Nari

White Fungus ने बढ़ाई मुश्किलें, 49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 May, 2021 09:36 AM
White Fungus ने बढ़ाई मुश्किलें, 49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद

जहां एक तरफ कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस ने लोगों को जकड़ा हुआ है वहीं अब व्हाइट फंगस ने भी अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिल्ली में व्हाइट फंगस का एक चौकांने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली में एक ऐसा केस देखने को मिला , जिसमें फंगस के कारण महिला की छोटी व बड़ी आंत के साथ फूबड पाइप में भी छेद हो गया। बता दें कि यह अब तक का पहला ऐसा केस है।

49 साल की महिला के आंत में हुआ छेद

दिल्ली में रहने वाली 49 साल की एक महिला को जब अचानक उल्टियां व पेट में दर्द होने लगा तक वह हॉस्पिटल पहुंची। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इसके बाद 13 तारीख को महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैल किया तो पचा चला कि उसकी आंतों में छेद हो गया है। बता दें कि महिला को कैंसर था और कुछ पहले ही फसकी कीमोथेरेपी हुई थी।

4 घंटे तक चली सर्जरी

इसके बाद डॉक्टरों ने महिला की फूड , छोटी व बड़ी आंत के छेद को बंद करने कते लिए सर्जरी की, जो करीब 4 घंटे तक चली। इसके बाद द्रव्य लीक को भी रोका गया। डॉक्टरों ने बताया कि स्टेरॉयइड यूज करने के बाद ब्लैक फंगस से ऐसा पहले भी हो चुका है लेकिन व्हाइट फंगस से आंत में छेद होने का यह पहला मामला है। हालांकि अब महिला की हालत में काफी सुधार है।

व्हाइट फंगस का पता कैसे पता चला?

ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला की आंत का एक टुकड़ा बायोप्सी के लिए भेजा, जिसमें सामने आया कि महिला को व्हाइट फंगस थी। यही नहीं, इसके कारण उसकी आंतों में फोड़े भी हो गए थे, जिससे छेद हुए। इसके अलावा महिला के शरीर में कोविड-19 एंटीबॉडी और ब्लड टेस्ट के व्हाइट फंगस का लेवल बभी बढ़ा हुआ मिला।

कैसे पहचानें हो गया है व्हाइट फंगस?

व्हाइट और ब्लैक फंगस के लक्षण काफी हद तक मिलते जुलते हैं जैसे....

-सांस लेने में दिक्कत व सांस फूलना
-छाती में भारीपन या सीने में दर्द
-लगातार खांसी
-सूजन होना
-नाक बहना
-लगातार असहनिय सिरदर्द

कैसे रखें बचाव?

व्हाइट फंगस के लिए डॉक्टर एंटी-फंगल दवाएं दे रहे हैं लेकिन इसके साथ आपका बचाव रखना भी जरूरी है जैसे...

1. हैल्दी डाइट लें और फल व सब्जियां अधिक खाएं। इसके अलावा खूब पानी पीएं और लिक्विड डाइट अधिक लें।
2. घर के आसपास साफ-सफाई का ख्याल रखें। साथ ही गंदे सतहों को छूने से बचें।
3. घर बाहर जाते समय मास्क पहनकर रखें और इसे रोज साफ करें।
4. फ्रीज या डिब्बा बंद, तली-भुनी व जंक फूड्स से जितना हो सके परहेज रखें।

Related News