20 APRSATURDAY2024 1:13:41 AM
Nari

High Heels के चक्कर में इन चीजों को ना करें इग्नोर, पढ़ लें कुछ जरूरी बातें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 04 Jan, 2020 06:31 PM
High Heels के चक्कर में इन चीजों को ना करें इग्नोर, पढ़ लें कुछ जरूरी बातें

फैशन के दौर में हर कोई खुद को अपडेट रखना चाहता है। खासतौर पर लड़कियां नए-नए ट्रेंड के कपड़े और एक्सेसरीज पहनना पसंद करती है। उन्हें एक्सेसरीज में से एक हैं हाई हील्स। आजकल हाई हील्स काफी ट्रेंड में है। जहां कुछ लड़कियां शॉर्ट हाइट के चलते हाई हिल्स पहनती हैं वहीं कुछ लड़कियां इन्हें शौंक के तौर पर पहनना पसंद करती हैं।

Image result for high heels effect on health,nari

इसमें कोई शक नहीं कि हाई हील्स आपकी पर्सनैलिटी को उभारने में मदद करती हैं, वहीं इन्हें ध्यान से न वियर करने पर आपको कुछ हेल्थ प्रॉबल्मस भी फेस करनी पड़ सकती हैं। तो चलिए आज जानते हैं हाई हील्स पहनते वक्त ध्यान में रखने योग्य कुछ खास बातें...

पहन कर देखें

जब भी हाई हील्स खरीदने जाएं तो एक बार पहनकर जरुर देखें। हील्स हमेशा एड़ी की तरफ से परेशानी क्रिएट करती हैं। जिस वजह से चलते वक्त पैरों में दर्द या फिर एड़ियों पर छाले पड़ जाते हैं। जो आगे चलकर गहरे निशान भी बन जाते हैं। ऐसे में हमेशा हील्स खरीदने से पहले पूरे 5 से 10 मिनट उन्हें पहनकर चलें।

चौड़े पैर

अक्सर महिलाएं साइज का ध्यान तो रख लेती हैं मगर अपने पैर के पंजो पर ध्यान नहीं दे पाती। कई औरतों या लड़कियों के पैर आगे से चौड़े होते हैं, ऐसे में उन्हें हील्स खरीदते वक्त इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए। चौंडे पंजे वाली महिलाएं V-Shape की हाई हील्स खरीदने से बचें। स्टफ जितना सॉफ्ट हो उतना बेहतर है।

Related image,nari

कॉमन कलर

हील्स खरीदते वक्त हमेशा ऐसा रंग चुनें जो कम से कम आपकी 4-5 ड्रेसिस के साथ मैच हो जाए। ऐसा करने से आउट ऑफ फैशन होने से पहले आप अपनी हाई हील्स काफी हद तक पहल चुकी होंगी।

हील कैप्स

हाई हील्स कभी भी बगैर हील कैप्स के न खरीदें। हील कैप्स के साथ आप काफी हद तक आराम महसूस करते हैं, जिस वजह से आपको एड़ियों में सूजन और दर्द जैसी शिकायत नहीं होती।

तो ये थी हील्स खरीदते वक्त ध्यान में रखने योग्य बातें। अब बात करते हैं हील्स पहनने के बाद ध्यान में रखने योग्य जरुरी चीजें..

Related image,nari

-हील्स पहनकर चलते वक्त हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें।
-चलते वक्त पंजो पर पहले जोर डालने की बजाय एड़ी पर ज्यादा दबाव रखें।
-हील कैप्स पीले पड़ने के बाद बदलना न भूलें।
-एक दम से हाई हील्स पहनने की बजाए, 1-2 इंच की हील से शुरुआत करें। 
-मार्किट शॉपिंग जाते वक्त कभी हील्स न पहनें, हमेशा कंफर्टेबल जूते पहनकर ही शॉपिंग जाएं।
-अगर सारा दिन हील्स में गुजरता है तो रात सोने से पहले गुनगुने पानी में पैर डालकर सेकाई करें।
-सोने से पहले नारियल तेल के साथ अच्छे से पैरों की मसाज करें।

Image result for foot care,nari

किन औरतों को नहीं पहननी चाहिए हाई हील्स?

-यदि पीठ, घुटनों या पैरों में दर्द रहता है तो हाई हील्स पहनने से परहेज करें, इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
-40 से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को हील्स पहनने से परहेज करना चाहिए। 
-पीरियड्स के दौरान हाई हील्स वियर करने से बचें। ऐसा करने से पीठ और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।  
-ज्यादा आवाज करने वाली हील्स आपकी पर्सनैलिटी और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचाती है, ऐसे में कोई भी Footwear खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News