28 APRSUNDAY2024 11:45:34 PM
Nari

लिवर के लिए वरदान हैं ये Foods, आज ही कर लें अपनी Diet में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Dec, 2023 06:12 PM
लिवर के लिए वरदान हैं ये Foods, आज ही कर लें अपनी Diet में शामिल

लिवर शरीर के लिए पॉवरहाउस के तौर पर काम करता है। यह प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल की प्रोडक्शन से लेकर विटामिन्स, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने जैसे अहम कार्य करता है। इसके अलावा यह एल्कोहल, दवाईयों और मेटाबॉल्जिम से निकालने वाले टॉक्सिक पदार्थों को तोड़ने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का सही आकार में होना जरुरी है। इसके साइज में बदलाव और सूजन कई बीमारियों का कारण भी बनती हैं। यदि लिवर खराब हो जाए तो व्यक्ति को खाना भी नहीं आसानी से पच पाता। ऐसे में इसे स्वस्थ रखने के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना जरुरी है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि लिवर को फिट रखने के लिए कैसी डाइट लेना जरुरी है....

कॉफी 

एक्सपर्ट्स की मानें तो कॉफी का सेवन लिवर के लिए लाभकारी होता है। यह लिवर में एंटीऑक्सीडेंट्स के स्तर को बढ़ाती है और सूजन को कम करती है। यह लिवर की बीमारी, कैंसर और फैटी लिवर के जोखिम को भी कम करने में मदद करती है। ऐसे में यदि आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कॉफी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

PunjabKesari

चुकंदर का रस 

चुकंदर का रस नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह लिवर की ऑक्सीडेटिव डैमेज और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

हल्दी 

मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हल्दी भी लिवर के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें कई सारे गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा हल्दी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेट्स गुण भी मौजूद होते हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने ले लिवर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यदि  आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं तो भी यह आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। 

PunjabKesari

हरी सब्जियां 

पालक, पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियां भी लिवर के लिए लाभकारी हो सकती हैं। यह फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जो लिवर की सफाई करते हैं। कच्चा या फिर उबालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

टमाटर 

लिवर के लिए टमाटर भी बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर की एक्टिविटी को अच्छा रखने और पाचन एंजाइम और लिवर एंजाइमम की एक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है। टमाटर का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है। 

PunjabKesari

लहसुन 

इसमें सल्फर पाया जाता है जो लिवर को स्वस्थ और उसके एंजाइम्स को एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके अलावा लहसुन शरीर में से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकालता है। लहसुन का सेवन करने से आपका लिवर बिल्कुल हेल्दी रहता है। 

Related News