20 APRSATURDAY2024 6:20:15 AM
Nari

इन 3 हैक्स की मदद से मैट लुक में बदल जाएगी सिंपल नेल पाॅलिश

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 03 Jun, 2020 11:52 AM
इन 3 हैक्स की मदद से मैट लुक में बदल जाएगी सिंपल नेल पाॅलिश

मेकअप की तरह नेलपेंट भी आपके लुक को परफेक्ट बनाती है। महिलाएं अपने नेल्स को सुंदर बनाने के लिए नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। कई बार महिलाएं पार्लर जाकर नेल आर्ट डिजाइन बनवाती हैं। लेकिन अब आप घर पर ही अपने नेल्स को खूबसूरत लुक दें सकती हैं। ऐसे मैट नेलपेंट करना अच्छा आईडिया हो सकता है। इसके लिए आपको बाजाप से जाकर मैट नेलपेंट खरीदने की जरूरत नहीं हैं। आप अपनी नार्मल नेलपेंट को आसानी से मैट में बदल सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से हैक्स का सहारा लेना होगा। 

स्टीम का सहारा लें

Why Is Hot Water Foggy? | Wonderopolis

इसके लिए आप अपने नेल्स पर नेलपेंट लगाएं। दूसरी तरफ एक बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसे उबालें। अपने नेल पेंट के दो कोट लगाने के बाद, अपने नाखून को कंटेनर के ऊपर इस तरह रखें कि भाप आपके नाखूनों को छू ले। कुछ ही देर में आपकी नेलपेंट मैट फिनिश लुक देगी। 

टेलकम पाउडर 

woman is addicted to eating entire talcum powder bottle in a day ...

नेल इनेमल को थोड़े से टेलकम पाउडर के साथ मिलाएं। इसके लिए एक कटोरे में थोड़ा सा टेलकम पाउडर लें और उसमें कुछ नेल पेंट मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और तुरंत अपने नाखूनों पर लगाएं। ध्यान रखें कि नेल पॉलिश में पाउडर मिलाने में यह काफी तेजी से सूखता है, इसलिए इसे मिक्स करने के बाद आपको तुरंत ही अपने नाखूनों पर अप्लाई करना होगा। 

आईशैडो की लें मदद 

उन महिलाओं के लिए एक 20 कदम गाइड जो ...

आईशैडो की मदद से भी मैट फिनिश नेलपेंट लुक रेडी किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी पुरानी आईशैडो किट में से अपनी पसंद का कोई कलर टूथपिक की मदद से निकालें और उसे एक डिश में रखें। मेकअप ब्रश के बैकसाइड का उपयोग करके आईशैडो को समान रूप से क्रश करें ताकि इसमें कोई गांठ न हो। अब मिश्रण में थोड़ा सा टेलकम पाउडर मिलाएं। अब इस आईशैडो मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके टॉपकोट मिलाएं और उसे लगातार हिलाती रहें। जब इसकी नेलपॉलिश कंसिस्टेंसी हो जाए, तब इसे अपने नेल्स पर अप्लाई करें। 

Related News