19 APRFRIDAY2024 8:08:02 PM
Nari

इन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं Green apple, खाते ही दूर होगी ये बीमारियां

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 09 Jun, 2023 10:42 AM
इन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं Green apple,  खाते ही दूर होगी ये बीमारियां

हर रोज एक सेब का सेवन करने से आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते है। क्योंकि इसमें काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के लाभ दे सकते हैं। लेकिन आज हम लाल सेब की नहीं हरे सेब की बात कर रहे है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखेगा और कई सारी बीमारियों से भी बचाव करेगा। तो चलिए जानते है इनके फायदे।

हरे सेब के पोषक तत्व

हरा सेब में पोषक तत्वों का भंडा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। जो आपके लीवर के लिए बहुत ही गुणकारी है। इतना ही नहीं ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।

PunjabKesari

 

इन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है ग्रीन सेब

1 जो लोग दिल के मरीज है उन्हें हरा सेब दिन में एक बार तो जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। खास बात ये भी है कि हरे सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। अगर आप हार्ट के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ग्रीन एप्पल का सेवन कर सकते हैं।
2 इसमें मौजूद पोषक तत्व लीवर को मजबूत बनाने में मदद करते है।
3 हरा सेब एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण शरीर की सूजन भी कम करता है।

PunjabKesari

पाचन तंत्र सही रखें


4 इसका रोजाना सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
5 इसमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो एक प्रो-बायोटिक का काम करता है और पेट और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को सही रखने में मदद करता है।
6 इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।


 


 

  
 

Related News