28 APRSUNDAY2024 11:14:50 PM
Nari

Friday Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, बरसेगी कृपा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 14 Dec, 2023 06:00 PM
Friday Upay: शुक्रवार के दिन इन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, बरसेगी कृपा

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। जीवन में सुख और आर्थिक- समृद्धि के लिए लोग इस दिन लोग विशेष करके मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन अगर आप कुछ खास उपाय कर लें तो शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जानिए शुक्रवार को किन उपायों का पालन करना चाहिए...

हल्दी वाले पानी से करें स्नान

गुरुवार के साथ शुक्रवार को हल्दी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस दिन सुबह स्नान के पहले मुख्य द्वार की सफाई करनी चाहिए। पानी में हल्दी घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

PunjabKesari

घर में करें गंगाजल का छिड़काव

गंगाजल का इस्तेमाल करके घर को पवित्र करें। शुक्रवार के दिन घर की साफ- सफाई के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है।

श्री सूक्त का करें पाठ

श्री सूक्त का पाठ भी शुक्रवार को करना चाहिए। इसके अलावा कनकधरा स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

सोलह श्रृंगार का सामान करें अर्पित

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है। सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

खीर का लगाएं भोग

इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद मां को खीर का भोग लगाकर प्रसन्न करें।

कपूर और लौंग से करें आरती

मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari

Related News