23 APRTHURSDAY2026 10:18:57 AM
Nari

शुक्रवार को करें इसमें से कोई एक उपाय, हो जाओगे मालामाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Apr, 2021 02:37 PM
शुक्रवार को करें इसमें से कोई एक उपाय, हो जाओगे मालामाल

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का माना जाता है। इनकी कृपा होने से घर में अन्न व धन की बरकत रहती है। ऐसे में आज हम आज हम आपको कुछ खास उपाय बताते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना बेहद शुभ रहेगा। इससे जीवन में अन्न व धन से संबंधी समस्याएं दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होगा। 

शुक्रवार का रखें व्रत 

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का होने से इनका व्रत व विधिवत पूजा करें। साथ ही शाम को गोधूलि बेला में देवी मां के आगे तिल के तेल या देसी घी का दीपक जलाएं। फिर हल्दी, कुमकुम लगाकर गुलाब के फूल चढ़ाएं। देवी लक्ष्मी को दूध और गुड़ से तैयार मिठाई का भोग अर्पित करें। लक्ष्मी माता के सफेद रंग अतिप्रिय होने से इसी रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी। 

PunjabKesari

विवाहित को दें सुहाग का सामान

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुहागिन स्त्रियों को शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान करना चाहिए। 

PunjabKesari

श्रीसूक्‍त का करें पाठ

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को श्रीसूक्‍त का पाठ करें। इससे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। ऋग्‍वेद में भी लक्ष्‍मी प्राप्ति के लिए इस पाठ के मंत्रों का जाप व उच्चारण करना काफी असरदार माना गया है। 

कुबेर देव की पूजा

कुबेर जी धन का देवता कहलाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पृथ्‍वीलोक के धन और संपदा की रखवाली का कुबेर देव जी करते हैं। ऐसे में इनकी पूजा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके लिए घर के पूजा स्थल में कुबेर जी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें। साथ ही रोजाना इनकी पूजा करें। इससे आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। 

PunjabKesari

दान करें 

अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करें। आप इससे किसी गरीब व जरूरतमंद की मदद करने के साथ धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। साथ ही दूसरों की चीजों पर बुरी नजर ना रखें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी। 


 

Related News