30 APRTUESDAY2024 5:47:48 AM
Nari

जब ठीक से न जम पाए दही तो एक बार जरूर आजमाकर देखें यह ट्रिक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 May, 2021 12:02 PM
जब ठीक से न जम पाए दही तो एक बार जरूर आजमाकर देखें यह ट्रिक

दही में विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेज होने के साथ पाचन तंत्र में सुधार आता है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। वहीं दही को बाहर से खरीदने की जगह घर पर जमाना ज्यादा फायदेमंद होता है। मगर अक्सर कई महिलाओं को इसे जमाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दही ठीक से जमने की जगह पर पानी जैसा दिखाई देता है। इसके अलावा कई महिलाओं का कहना होता है कि दही जमने की जगह सिर्फ दूध गाढ़ा होता है। ऐसे में वे इसे बेकार समझ कर फेंक देती है।

 

मगर इसे फेंकने की जगह आप कुछ ट्रिक को अपनाकर घर पर एक बार में ही इस दही को सही से जमा सकती है। तो चलिए आज हम आपको दही जमाने के कुछ आसान टिप्स बताते हैं। ताकि आप घर के बने ताजे व हैल्दी दही का सेवन कर सके। 

- सबसे पहले पैन में पानी भर कर उसे गर्म करें। ध्यान रखें पानी न उबला हो और न ही गुनगुना। पानी बस हल्का सा गर्म होना चाहिए।

- अब दही के बाउल को ढककर उसे पानी में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि पानी में आपका दही वाला बर्तन उतना डूबना चाहिए जहां तक उसमें दही और दूध का मिश्रण हो। फिर पानी वाले पैन को भी ढक दें।

PunjabKesari

- दही के बर्तन को 15-20 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। इससे आपका दही ठीक से जमने लगेगा। मगर दही में गलती से भी चम्मच ना घुमाएं। इसे सेट होने के लिए करीब 1 घंटे तक फ्रिजर में रख दें। आपको एक दम परफेक्ट दही मिलेगा।

 ध्यान दें, इस विधि से दही जमाने पर वह गाढ़ा जम सकता है तो कभी पानी भी छोड़ सकता है। मगर ऐसा दही खराब नहीं बल्कि खाने लायक होता है। 


 तो चलिए अब जानते हैं दही सही ना जमने के कारण...

- दूध उबालने के बाद उसे सही तापमान पर रखना बहुत जरूरी है। नहीं तो वह ठीक नहीं जम पाएगा।

- दही जमाने वाले बाउल को अलग जगह पर रखें। ताकि वो हिल ना पाए। असल में बर्तन के हिल जाने से दही ठीक जम नहीं पाता है।

PunjabKesari

- दही जमाने के लिए उसे गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में उसे ढककर रखें। नहीं तो दही सही से नहीं जम पाएगा।

- दही जमाने के लिए सही बर्तन चुनें। दही का जामन आपको बर्तन के चारों ओर सही से लगाना चाहिए। ठीक उसके बाद ही बर्तन में गर्म दूध मिलाना है। तभी दही सही जमेगा। वैसे इसके लिए मिट्टी का बर्तन एकदम सही रहता है।


 

Related News