23 APRTUESDAY2024 7:31:45 PM
Nari

वजन घटाने वाले लोगों के लिए 10 दिन का बेस्ट डाइट प्लान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Aug, 2020 02:37 PM
वजन घटाने वाले लोगों के लिए 10 दिन का बेस्ट डाइट प्लान

अपने बड़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग अलग-अलग डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। मगर इनमें से कई लोग बड़े जोरों- शोरों से डाइटिंग शुरू करते हैं। मगर कुछ ही दिनों में ऊब जाते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग वेट को कम करने के लिए लंबे समय तक भूखे रहने लगते है। मगर ऐसा करना शरीर में कमजोरी आने का कारण बनती है। ऐसे में अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहती है तो आज हम आपको मशहूर न्यूट्रीशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के 10 आसान ऐसे टिप्स और 10 दिन में ही अपने वजन को कम करने के लिए डाइट प्लान के बारे में बताते हैं। इस डाइट प्लान को फॉलो कर आप सेहतमंद रहते हुए बड़ी आसानी से अपना वजन कम कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के द्वारा बताएं 10 दिन में वजन घटाने के कुछ आसान टिप्स और डाइट चार्ट...

तो चलिए अब दिन के हिसाब से जानते हैं वजन कम करने के लिए सही डाइट चार्ट 

nari,PunjabKesari

डाइट का पहला दिन

सुबह 7 बजे- मेथी से तैयार पानी या चाय के साथ 8 बादाम का सेवन करें। 
9 बजे- नाश्ते में 1 कटोरी पोहा खाएं। 
12 बजे- 1 गिलास छाछ का सेवन करें। 
1:30-3:00 बजे लंच के दौरान 1 रोटी, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल और सलाद के रूप में खीरे का सेवन करें। 
4-6 बजे- शाम के समय भूख लगने पर 1 कप तरबूज खाएं। 
 7-9 बजे डिनर में 1 कटोरी घीये का रायता बनाकर खाएं। 

डाइट का दूसरा दिन

सुबह 7 बजे-  मेथी से तैयार पानी या चाय के साथ 4 अखरोट खाएं। 
9 बजे- 1 कटोरी दलिया का सेवन करें। 
12 बजे- 1 कटोरी अंगूरों का सेवन करें। 
1: 30-3:00 बजे लंच के दौरान- 1 रोटी, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल और खीरा खाएं। 
4-6 बजे- 1 कप तरबूज खाएं। 
 7-9 बजे डिनर में 1 कटोरी पौष्टिक गुणों से भरपूर घीये का रायता खाएं। 

nari,PunjabKesari

डाइट का तीसरा दिन

सुबह 7 बजे- हर्बल ग्रीन टी के साथ 8 बादाम खाएं। 
9 बजे-  मूंग की दाल का चीला बनाकर उसके साथ 1 कटोरी दही का सेवन करें। 
दोपहर 12 बजे-  1 कटोरी पपीता खाएं। 
1: 30-3:00 बजे तक लंच में 1 रोटी, 1 कटोरी हरी सब्जी और खीरे का रायता बनाकर सेवन करें। 
4-6 बजे- 1 कटोरी स्प्राउट्स खाएं। 
7-9 बजे डिनर के समय में 200 ग्राम पनीर भुर्जी के साथ पुदीने का रायता खाएं। 

डाइट का दिन 4

7 बजे- एसीबी की बूंदों को पानी में मिलाकर  4 अखरोट और 4 बादाम के साथ सेवन करें।
9 बजे- 2 इडली के साथ 1 गिलास छाछ का सेवन करें। 
दोपहर 12 बजे- आम के 2 स्लाइस खाएं। 
1:30-3:00 बजे लंच के समय उबले हुए चनों का सलाद बनाकर सेवन करें। 
शम को 4-6 बजे के बीच कोल्ड कॉफी या 1 केला खाएं। 
रात 7-9 बजे डिनर के लिए 1 ओट या मूंग दाल से चीला बनाकर उसे खीरा सलाद के साथ सेवन करें। 

nari,PunjabKesari

डाइट का दिन 5

7 बजे- एसीबी को पानी के साथ मिलाकर पीएं। साथ ही थोड़े से सूखे मेवे खाएं। 
9 बजे के करीब 1 कटोरी पपीता का सेवन करें। 
दोपहर 12 बजे अंकुरित दाल का सलाद बनाकर सेवन करें। 
1: 30-3:00 बजे लंच के समय में 1 रोटी के साथ 1 कटोरी सब्जी, प्याज और टमाटर का सलाद खाएं। 
4-6 बजे: चाय के साथ डार्क चॉकलेट का सेवन करें।
7-9 बजे डिनर में 2 अंडे का आमलेट बनाकर उसे 1 कटोरी सब्जी के साथ खाएं। 

डाइट का दिन 6

सुबह 7 बजे मेथी के पानी के साथ थोड़े से नट्स का सेवन करें। 
9 बजे- कम तेल का इस्तेमाल करके 1 बेसन का चीला बनाकर खाएं। 
दोपहर 12 बजे- 1 गिलास छाछ पीएं।
1: 30-3:00 बजे लंच में 1 कटोरी दाल, 1 कप चावल, 1 कटोरी सब्जी के साथ ताजी सब्जियों का सलाद खाएं। 
4-6 बजे- 1 कप अंगूर जूस या नारियल का पानी पीएं। 
7-9 बजे- डिनर के समय चिकन टिक्का के 5-6 पीस के साथ सलाद और 120 ग्राम पनीर टिक्का खाएं। 

डाइट का दिन 7

सुबह 7 बजे मेथी का पानी पीएं। 
9 बजे- 1 कटोरी पोहा का सेवन करें। 
दोपहर 12 बजे 1 कप तरबूज खाएं। 
करीब 1: 30-3:00 बजे लंच में 1 रोटी, 1 कटोरी सब्जी के साथ 1 कटोरी दही का सेवन करें। 
शाम को 4-6 बजे चाय के साथ 1/2 कटोरी मूंगफली का सेवन करें। 
7-9 बजे डिनर के लिए 2 अंडे की या 120 ग्राम पनीर की भुर्जी बनाकर खाएं। 

डाइट का दिन 8

7 बजे- मेथी का पानी पीएं। 
9 बजे: 1-1 टोस्ट और अंडा लें।
दोपहर 12 बजे- 1 गिलास छाछ का सेवन करें।  
1: 30-3:00 बजे लंच में 1 कटोरी दलिया खाएं। 
4-6 बजे- 1 कटोरी तरबूज का सेवन करें। 
7-9 बजे- डिनर में 1 कटोरी घीये का रायता या मूंग दाल का 1 चीला बनाकर खाएं। 

डाइट का दिन 9

सुबह 7 बजे- मेथी का पानी या चाय के साथ थोड़े से सूखे मेवे खाएं। 
9 बजे-1 कटोरी दलिया का सेवन करें। 
दोपहर 12 बजे1 कटोरी पपीते का सेवन करें। 
करीब 1: 30-3:00 बजे लंच में 1 भरवां रोटी के साथ 1 कटोरी दही खाएं। 
शाम को 4-6 बजे 1 कप चाय के साथ 1/2 कटोरी मूंगफली का सेवन करें। 
रात को 7-9बजे डिनर के समय 1 ग्रील्ड फिश, 1 कप उबली सब्जियां या फिर 1 कप स्प्राउट्स के सलाद का सेवन करें। 

nari,PunjabKesari

डाइट का दिन 10

सुबह 7 बजे मेथी के पानी या चाय के साथ सूखे मेवे खाएं। 
9 बजे 1 कप पोहा खाएं। 
दोपहर ठीक 12 बजे 1 गिलास छाछ पीएं। 
1: 30-3:00 बजे- लंच के लिए 1 रोटी, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरा दाल और सलाद खाएं। 
शाम को 4-6 बजे 1 कप अंगूर या 1 कप चाय के साथ2-3 क्यूब्स या थोड़ी सी डार्क चॉकलेट का सेवन करें। 
7-9 बजे रात को  5-6 पीस मछली या चिकन टिक्का, 1 कप सलाद या मूंग दाल का 1 चीला और 1 कटोरी दही का सेवन करें। 

इन टिप्स को भी करें फॉलो

- दिन की शुरूआत एक्सरसाइज व योगा से शुरू करें। 
- रोजाना अपना वजन न चैक करें। 
- खुद ही नाश्ता बनाएं। 
- रोजाना सुबह 2 सेब खाएं। 
- रोजाना अधिक से अधिक गिलास पानी का सेवन करें। 
- बाहर के ऑयली और मसालेदार भोजन की जगह घर का सिंपल खाना खाएं। 
- जल्दबाजी की जगह धीरे- धीरे अच्छे से चबा कर भोजन खाएं। 
- खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजों का ज्यादा सेवन करें। 
- गलत व अनहैल्दी खाने से परहेज रखें। 
- हमेशा वजन कम करने के लिए सकारात्मक सोचें। 

Related News