19 APRFRIDAY2024 8:51:29 PM
Nari

परांठे घंटों तक रहेंगे एकदम सॉफ्ट अगर आटे में मिलाएंगी ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Jun, 2021 03:39 PM
परांठे घंटों तक रहेंगे एकदम सॉफ्ट अगर आटे में मिलाएंगी ये चीजें

नाश्ते में ज्यादातर लोग गर्मागर्म व नरम परांठे खाना पसंद करते हैं। मगर अक्सर परांठा ठंडा होकर सख्त होने लगता है। ऐसा अकड़ा हुआ परांठा खाने में बिल्कुल भी अच्चा नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है तो परांठा बनाने से पहले कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप एकदम सॉफ्ट परांठे बना सकती है। चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में...

नमक और घी मिलाएं

आप परांठे के लिए आटा गूंथते वक्त उसमें थोड़ा सा घी व नमक मिला सकती है। इसके लिए अगर आप एक कप आटे में 1 छोटा चम्मच पिघला हुआ घी डाल सकती है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि घी अधिक गर्म ना हो। उसके बाद आटे में 1/ 4 छोटा चम्मच नमक व पानी मिलाकर मिलाएं। इस दौरान आपको थोड़ा सा पानी डालकर आटे को सिर्फ मिलाना है। इसे अभी ही गूंथे ना। इसके लिए आटे में 2-3 बड़े चम्मच पानी ही मिलाएं और प्लेट से ढक दें। परांठे बनाने से पहले आटे को 2-3 मिनट तक गूंथ लें। फिर इससे परांठे बनाएं। इससे आपके परांठे एकदम परफेक्ट और नरम बनेंगे। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा 

परांठे को नरम बनाने के लिए बेकिंग सोडा भी कारगर माना गया है। इसके लिए 2 कप आटे में 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर आटे को कम्बाइन करें। 5-7 मिनट तक इसे ढककर अलग रख दें। बाद में पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। इससे आपका डो एकदम सही तैयार हो जाएगा और आप सॉफ्ट परांठे खाने का मजा ले सकती है।

दही करें इस्तेमाल 

आप नरम परांठा बनाने के लिए दही भी यूज कर सकती है। इसके लिए आटा में थोड़ा सा ताजा दही मिलाकर कम्बाइन करें। आप इसमें पानी भी मिला सकती है। आटा मिल जाने के बाद इसे ढककर 5 मिनट तक अलग रख दें। बाद में इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। आपके नरम परांठे बनने के लिए डो एकदम तैयार है। 

PunjabKesari

Related News