25 APRTHURSDAY2024 9:36:57 AM
Nari

संतोषी मां: शुक्रवार को रख रहीं है व्रत तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Feb, 2021 04:59 PM
संतोषी मां: शुक्रवार को रख रहीं है व्रत तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। शुक्रवार का दिन संतोषी माता का माना जाता है। मान्यता है कि इन पूरे विधि-विधान से देवी मां की पूजा करने व 16 शुक्रवार के व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है। मगर इस व्रत के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नहीं तो संतोषी माता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में...

- संतोषी माता के व्रत वाले दिन खट्टी चीजें खाने व घर लाने से भी परहेज रखना चाहिए। देवी मां को खट्टा पसंद ना होने से इससे वे नाराज हो सकती है। ऐसे में घर-परिवार में परेशानियां हो सकती है। 

- देवी मां के गुड़ और चना अतिप्रिय है। ऐसे में उन्हें इसका भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर इसे खुद भी खाएं। 

PunjabKesari

- व्रत के दिन व्रती (व्रत रखने वाला) के साथ घर के सदस्यों को भी खट्टा खाने से परहेज रखना चाहिए। ऐसे में इस दिन घर पर कोई खट्टी चीज ही ना लाएं। 

- शुक्रवार के दिन घर के बाकी सदस्यों को मदिरा पान से बचना चाहिए। 

- घर पर नॉन वेज बनाने व इसका सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी संतोषी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

तो चलिए अब जानते हैं संतोषी माता के व्रत रखने का महत्व

- निसंतान को पुत्र की प्राप्ति होती है। 

- कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर मिलता है। 

- देवी संतोषी का व्रत रखने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

- किसी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए इस व्रत को रखना शुभ माना जाता है। 

- अगर कोट में कोई केस चल रहा हो तो उसमें कामयाबी मिलेगी।

- घर में चल रहा कलह दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली आती है। 

- नौकरी व कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 
 

Related News