20 APRSATURDAY2024 8:40:54 AM
Nari

किचन का काम आसान बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 21 Jan, 2020 03:49 PM
किचन का काम आसान बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

किचन में काम करना, परिवार के लिए खाना बनाना तो हर महिला को अच्छा लगता है लेकिन कई बार किचन से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे कि लहसुन और प्याज छीलना पर अब इससे परेशान होने की जररूत नहीं है। आज हम आपको कुछ किचन से जुड़े आसान से टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आपको खाना बनाने में आसानी तो होगी ही साथ में आपका समय भी बचेगा। तो चलिए शुरू करते है लहसुन को छीलने में आने वाली परेशानी से...

लहसुन छीलना

लहसुन एक ऐसी चीज जो खाना बनाने में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत बरकरार रखने में भी मदद करता है। ऐसे में बात करें इसको छीलने की तो इसमें काफी समय लगता है। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप इसे यूज करने से पहले थोड़े से गर्म पानी में भिगो दें। ऐसा करने इसको छीलना आसान होने के साथ आपका समय  भी बचेगा। 

Garlic,nari

टिप- आप इसे छील कर एक टाइट कंटेनर में भर कर 2-4 दिनों के लिए फ्रिज में रख सकती है।

चनों को जल्दी से उबालना

अगर आप रात को चनों को भिगोना भूल गई है और सुबह इसे ही बनाना है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप पानी को गर्म करके थोड़ा पकने के बाद उसमें चनों को भिगो दें। ऐसा करने से कुछ ही समय में चने फूलने लगेंगे। 

प्याज काटते समय आंसू आना

प्याज काटने पर आंखों में आंसू आने की परेशानी का हर महिला को सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप प्याज को काटने से पहले इसे 10-25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर यह आंखों पर कम लगेंगा। इसके अलावा प्याज के छिलके उतार कर थोड़ी देर सिरके में डुबकर रखने से भी इस परेशानी से बचा जा सकता है। 

Person Cutting Vegetables,nari

जल्दी दही जमाने के लिए

ये तो सभी जानते है कि दही जमाने के लिए काफी समय का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कुछ ही घंटों में इसे तैयार करने के लिए आप दूध को हल्का सा गर्म करके उसमें 1 टीस्पून दही मिलाकर ढक्कम को बंद कर दें। अब इस कंटेनर को प्रेशर कुकर में रख कर उसका ढक्कन बंद कर दें। ऐसा करने से उसे गर्मी मिलेंगी और कुछ ही समय में आपका दही जम जाएगा। 

चीजों को कीड़े से बचाना

वैसे तो सर्दियों में चीजों को कीड़े लगने की समस्या कम ही होती है पर कहीं दाल, चावल और  ड्राई फ्रूट्स में कीड़े लग जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ड्राई फ्रूट्स को बाहर क जगह फ्रिज में रखें। दालों में नीम की कुछ पत्तियां डाल दें।

dry fruits,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News