27 APRSATURDAY2024 7:38:19 PM
Nari

भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए खुशखबरी! पानी में डूबी द्वारकाधीश की नगरी के दर्शन कर पाएंगे लोग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Mar, 2024 05:21 PM
भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए खुशखबरी! पानी में डूबी द्वारकाधीश की नगरी के दर्शन कर पाएंगे लोग

देश में विकास किस तेजी से हो रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब समुद्र के अंदर भी पर्यटक स्थल बनाए जा रहे हैं। जी हां, लोग अब पानी में डूबी भगवान कृष्ण की नगरी के भी दर्शन कर पाएंगे।  सुनने में शायद ये सपने जैसा लगे पर ये सच है। खास सरकार ने समुद्र में समाई इस नगरी को देखने के लिए पनडुब्बी की परियोजना तैयार की है। इसकी मदद से अब लोग समुद्र के 300 फीट नीचे जाकर श्री कृष्ण की नगरी को देख पाएंगे।

PunjabKesari

कब तक तैयार होगा पर्यटक स्थल

बता दें इस योजना पर जोरो- शोरों से चल रहा है और लगभग इस दिवाली तक सेवाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषण नहीं की गई है। राज्य सरकार ने सरकार ने सरकारी कंपनी डॉक शिपयार्ड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही मूल द्वारका में अरब सागर पर एक बड़ा केबल ब्रिज बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पनडुब्बी से इसका दौरा करीब दो से ढाई घंटे तक का होगा। एक बार में इस पनडुब्बी में 30 लोग बैठकर पानी के अंदर जा सकेंगे। हर सीट पर विंडो होगी, यानी सीटें एक कतार पर लगी होंगी, जिससे लोग आसानी से समुद्री जीवन देख पाएंगे। 

PunjabKesari

यात्रा के दौरान रखा जाएगा पर्यटकों का खास ख्याल

हर यात्री को emergency के लिए ऑक्सीजन मास्क, फेस मास्क, स्कूबा ड्रेस दी जाएगी। वहीं  पनडुब्बी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। जिससे आप पनडुब्बी में बैठकर हर तरह की गतिविधी देख पाएंगे, साथ ही इसे स्क्रीन पर रिकॉर्ड कर सकेंगे। 
PunjabKesari

Related News