02 MAYTHURSDAY2024 8:56:44 AM
Nari

आपसे में जमकर भीड़े ईशा-समर्थ और अभिषेक, एक-दूसरे पर लगाए भद्दे आरोप

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Jan, 2024 05:26 PM
आपसे में जमकर भीड़े ईशा-समर्थ और अभिषेक, एक-दूसरे पर लगाए भद्दे आरोप

बिग बॉस 17 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। यह सीजन फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। वहीं सीजन का फिनाले भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में फिनाले आने से पहले घर में गर्मा-गर्मी का माहौल भी बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन के एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टॉस्क हुआ जिसमें अभिषेक, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल में जमकर लड़ाई हुई है। तीनों आपस में खूब लड़े हैं।

अभिषेक ने किया समर्थ को नॉमिनेट 

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक ने समर्थ को नॉमिनेट किया था। इसके बाद ईशा-समर्थ और अभिषेक तीनों आपस में लड़ पड़े। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ईशा ने अभिषेक को मेंटल कह दिया। इसके बाद अभिषेक कहते हैं कि- 'तेरे प्यार में मेंटल था मैं।' इसका जवाब देते हुए ईशा कहती हैं कि -'तेरे पापा को भी पता है कि मेंटल है तू बचपन से, सबको पता है कि तू पागल है।' इस पर अभिषेक कहते हैं कि- 'पेरेंट्स पर मत जाओ।' फिर अभिषेक ईसा की मां पर भी कमेंट करते हुए कहते हैं कि - 'तेरी मां को तेरी हरकतें पता है।' अभिषेक कहते हैं कि -'तेरी मां को शर्मा रही होगी शो देखने में।' ईशा कहती हैं कि- 'तेरे पापा तो टीवी तोड़ देंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samarth Jurel (@samarthjurel)

ईशा अभिषेक ने बनाया एक-दूसरे का मजाक

 फैमिली वीक में थप्पड़ भी मारेंगे। इसी बीच समर्थ आते हैं और कहते हैं कि अपने बाप का मेंटल लौंडा। एपिसोड में अभिषेक ने यह भी कह दिया कि - 'क्लॉस्ट्रोफोबिया है' जिस पर ईशा समर्थ ने उनका भद्दा मजाक बनाया है क्योंकि अभिषेक हमेशा से ही सबको पोक करते आए हैं इसलिए इस पर उनका इमोशनल होना किसी को नहीं दिखा। हालांकि विक्की, आयशा और मुनव्वर अभिषेक को शांत करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन वो शांत नहीं हुए। अभिषेक के आंसू बता रहे थे कि वो काफी परेशान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अभिषेक ने मारा समर्थ को थप्पड़ 

वहीं अब शो से एक और प्रोमो सामने आया है इस प्रोमो में ईशा समर्थ फिर से अभिषेक के लिए जहर उगलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो  में  ईशा अभिषेक को लेकर कहती हैं कि- 'कल क्लॉस्ट्रोफोबिया वाली एक्टिंग तो सबने देखी होगी ना।' अभिषेक ईशा से कहते हैं कि- 'तुम नशेड़ी हो।' समर्थ इसी बीच अभिषेक पर कंबल डाल देते हैं। अभिषेक को गुस्सा आ जाता है और वह समर्थ को थप्पड़ मार देते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रितेश देशमुख ने किया अभिषेक को सपोर्ट 

ईशा और समर्थ दोनों ने ही अभिषेक की मेंटल हेल्थ की इतनी धज्जियां उड़ाई की। शो देखने वाले भी इस दौरान काफी इमोशनल दिखे। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'अभिषेक को देखकर बहुत ही दुख हुआ है।'

Related News