28 APRSUNDAY2024 11:07:27 PM
Nari

फेंगशुई की ये चीजें धन से भर देगी आपका आशियाना, नहीं रहेगी घर में किसी चीज की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Dec, 2022 02:43 PM
फेंगशुई की ये चीजें धन से भर देगी आपका आशियाना, नहीं रहेगी घर में किसी चीज की कमी

लोग अपने घर को सजाने के लिए कई सारी चीजें रखते हैं, लेकिन यह चीजें आपके घर की सुख-समृद्धि भी छिन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के जैसे फेंगशुई शास्त्र भी आपके घर को प्रभावित कर सकता है। फेंग का अर्थ है वायु और जल का अर्थ है जल। इस प्रकार यह शास्त्र पांचतत्वों पर आधारित होता है। इस शास्त्र में ऐसी कई चीजों को उल्लेख है जो घर की पॉजिटिविटी पर प्रभाव डालती हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बैंबू ट्री 

बैंबू ट्री को आप घर में रख सकते हैं। घर में बैंबू ट्री को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। आप घर या ऑफिस इसे कहीं पर भी रख सकते हैं। बैंबू ट्री को घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। 

PunjabKesari

लॉफिंग बुद्धा 

घर में लॉफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। आप इस मूर्ति को घर के ड्राइंग रुम में रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में प्रवेश करते ही इस मूर्ति पर नजर पड़ना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सौभाग्य आता है। 

फेंगशुई कॉइन

घर के दरवाजे पर फेंगशुई कॉइन लटकाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को एक लाल रंग के धागे या फिर रिबन में बांधकर दरवाजे के हैंडल में लटका दें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपको धन लाभ होगा। इसके अलावा आप दरवाजे के अंदर ही सिक्के लटकाएं। 

PunjabKesari

फिश अक्वेरियम 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में फिश अक्वेरियम रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे कामयाबी का प्रतीक माना जाता है। घर में इसे रखने से सुख-समृद्धि आती है। आप घर में एक छोटा सा फिश एक्वेरियम में गोल्ड फिश रख सकते हैं। इस घर में रखना सौभाग्यपूर्ण माना जाता है। 

डाइनिंग टेबल 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, गोलाकार डाइनिगं टेबल आप घर में रख सकते हैं। इस तरह का डाइनिंग टेबल घर में रखना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि टेबल के साथ लगी हुई कुर्सियां एक सम्मान में हो। 

PunjabKesari

नमक या फिटकरी 

बाथरुम में नमक या फिर फिटकरी रखना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि हर महीने इस कटोरे के नमक को बदलते रहें, इससे आपके घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जियां भी दूर हो जाती हैं। 

Related News