24 APRWEDNESDAY2024 5:18:05 PM
Nari

Fengshui Vastu: घर में हर समय रहता है कलह-कलेश तो रख लें फेंगशुई की ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Feb, 2023 12:42 PM
Fengshui Vastu: घर में हर समय रहता है कलह-कलेश तो रख लें फेंगशुई की ये चीजें

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं परंतु कई बार ये उतार चढ़ाव इतने ज्यादा गंभीर हो जाते हैं कि घर में कलेश होने लगता है। कोई व्यक्ति चाहे कितना भी अमीर क्यों न हो लेकिन ये समस्याएं वास्तु दोष का कारण भी बनती है। वास्तु दोष दूर करने के लिए फेंगशुई शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र चीन का शास्त्र है जो ग्रह कलेश और वास्तु दोष दूर करता है। ऐसे में  यदि आपके घर में कलेश रहता है तो आप इन फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखकर ग्रह कलेश शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

क्रिस्टल पिरामिड 

फेंगशुई शास्त्र में क्रिस्टल का पिरामिड बहुत ही शुभ माना जाता है। यह घर के वास्तु दोष दूर करके घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। आप इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में या फिर पूजा घर में रख सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और कलेश भी शांत होता है। 

PunjabKesari

बांस का पौधा 

बांस का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में बांस का पौधा लगाने से जैसे-जैसे यह बढ़ने लगता है घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। फेंगशुई शास्त्र में बताया गया है कि बांस का पौधा समय के साथ जैसे-जैसे बढ़ता है घर में उतनी ही तरक्की होती है। 

विंड चाइम 

विंड चाइम को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर इसे लटकाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है जो घर में सुख-समृद्धि लाती है। ऐसा भी माना जाता है कि विंड चाइम घर में लगाने से कलेश खत्म होता है और घर में सुख-शांति आती है। 

PunjabKesari

चीनी मेंढक 

चीनी मेंढक को धन की देवी का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक यह मेंढक बहुत ही खास होता है। घर के बाहर इसे रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता और घर में भी धन की कमी नहीं रहती। 

3 सिक्के 

घर के मुख्य दरवाजे पर 3 सिक्के लटकाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इन सिक्कों को लाल रंग में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटाकना चाहिए। घर के अंदर की ओर इन सिक्कों को लटकाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News