30 APRTUESDAY2024 7:29:21 PM
Nari

ये क्या कह गई काजोल, एक्ट्रेस की इस बात पर भड़के फैंस ने लगाई जमकर क्लास

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Jul, 2023 03:28 PM
ये क्या कह गई काजोल, एक्ट्रेस की इस बात पर भड़के फैंस ने लगाई जमकर क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन इन दिनों फैंस से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की वेब सीरिज लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हुई है। वहीं अब इन दिनों एक्ट्रेस अपने आने वाली वेब सीरिज द ट्रॉयल की प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यह वीडियो रैडिट पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस पर नस्लीय भेदभाव करने के आरोप लगा रहे हैं।

क्यों लगे काजोल पर ऐसे आरोप?

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस पर नस्लीय भेदभाव करने के आरोप लगा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी बात में एन शब्द का प्रयोग किया है। यह शब्द काले लोगों खासतौर पर अफ्रीकी और अमेरिकियों के खिलाफ प्रयोग किए जाने वाला एक नस्लीय सम्मान है। वहीं इसे देखने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Did Kajol just normally and casually drop the N word!?! 💀
by u/KelsoBarney in BollyBlindsNGossip

भड़के फैंस ने लगाई क्लास

ऐसे में काजोल के द्वारा बोला गया यह शब्द फैंस की गौसिप्स का कारण बन गया है। इसके चलते फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'यह बहुत ही अटपटा सा है, मैं सैकेंड हैंड इसके कारण शर्मिंदगी महसूस कर सकती हूं।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'कूल दिखने के चक्कर में काजोल आंटी का बड़ा पोपट हो गया।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'यह बहुत ही एक्साइटेड है, कोई आश्चर्य नहीं है कि उसकी बेटी को उसकी उपस्थिति क्यों नहीं अच्छी लगती है।'

PunjabKesari

पठान के कलेक्शन को लेकर भी हुई थी ट्रोल 

इससे पहले भी काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें उनसे पठान के असली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में पूछा गया था जिसे सुनने का बाद भी फैंस उन्हें ट्रोल करते दिखे थे। एक्ट्रेस ने पूछा गया था कि वह शाहरुख खान से एक प्रश्न पूछना चाहती हैं इस पर उन्होंने कहा था कि मैं शाहरुख से क्या पूछूं। पठान ने वाकई कितनी कमाई की है। इसके बाद वह वीडियो में हंसते हुई दिख रही हैं।   

 

काजोल ने की थी शाहरुख की प्रशंसा 

इसके अलावा काजोल ने मूवी प्रमोशन के दौरान भी किंग खान की काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं उनके लिए बहुत बहुत खुश हूं, मैंने उन्हें मैसेज किया और शुभकामनाएं भी दी हैं मुझे लगता है कि यह उनके जीवन का नया दौर है और मैं इसके लिए बहुत ही खुश हूं।'

'द ट्रॉयल' हुई रिलीज 

हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'द ट्रॉयल' रिलीज हुई है। इस फिल्म को डॉयरेक्ट सुपर्ण वर्मा ने किया है। वहीं इसमें काजोल के रोल को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वेब सीरिज में एक्ट्रेस वकील की भूमिका में दिखी हैं। वहीं इसमें पहली बार उन्होंने किसी को ऑनस्क्रीन किस की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Related News