28 APRSUNDAY2024 9:36:29 AM
Nari

Arbaaz की ब्राइड इतनी सिम्पल, कुछ ने दी बधाई तो कुछ ने किया जमकर Troll

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 25 Dec, 2023 04:36 PM

कल खान परिवार में शादी का जश्न रहा। सलमान खान के एक्टर भाई अरबाज़ खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंद गए है। उन्होंने celebrity makeup आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की है। बता दें कि बॉलीवुड में  एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती हैं। अरबाज़ जहां 56 साल के हैं वही शूरा 41 साल की है।दोनों में 15 साल का एज गैप है लेकिन वो कहते हैं ना ना उम्र की सीमा हो… दोनों का रिश्ता काफ़ी प्राइवेट रखा गया था। शादी, अर्पिता खान की घर पर रखी गई थी जहां  परिवार वाले और बीटाउन के खास लोग ही शामिल हुए।  अरबाज़ और उनकी बीवी की निकाह के बाद झलक भी दिख गई। अरबाज़ और शूरा, बेटे अरहान के साथ नजर आए।

बेटे अरहान भी हुए शादी में शामिल

अरहान खान, अपने पिता की शादी में शामिल थे उन्होंने ब्लैक कलर का बंदगला स्टाइल पैंट्सूट पहना था। अरहान काफ़ी डैशिंग लग रहे थे। अरबाज क्रीम फ़्लोरल बंदगला कोट पैंट में नजर आए और उनकी बेगम फ़्लोरल लहंगे में नजर आई।शुरा  बिल्कुल सिम्पल ब्राइड बनी थी। लाइट makeup लूज वेवी हेयर और गले में नेकलेस..॥ शूरा ने एक घुटने पर झुककर अरबाज़ को प्रपोज किया। वैसे यूज़र्स ने जोड़ी को कई तरह के कॉमेंट किए कुछ ने कहा- जोड़ी सुंदर है और अरबाज़ शूरा को वेडिंग लाइफ़ की लिए शुभकामनाए। वही अरहान खान के साथ पोज देती जोड़ी को लोगों ने ट्रोल भी किया कि इसमें दूल्हा कौन है अरहान या अरबाज़? 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

परिवार के साथ पहुंचे रितेश

शादी में परिवार के लोग शमिल थे  और कुछ स्टार्स । रितेश अपनी फैमिली की साथ आए। रितेश जहाँ पैंट्सूट में थे वही  जेनेलिया डार्क वाइन कलर के सूट में नजर आई। जबकि बेटे ट्विंनिंग कर कुर्ता पायज़ामा पहने नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

संजय कपूर

संजय कपूर अपनी वाइफ महीप कपूर की साथ शादी में पहुँचे।महीप ने पर्पल कलर की शिमरी साड़ी पहनी थी। वही सूफ़ी सिंगर हर्षदीप कौर ग्रे कलर की ड्रेस पहने अपने पति की साथ स्पॉट हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रवीना टंडन और राशा 

रवीना और राशा दोनों ही पिंक स्काई ब्लू शरारा सूट में ट्विंनिंग करके पहुँची। दोनों का सूट बहुत प्यारा लग रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फराह खान और साजिद खान 

फ़राह खान और साजिद खान भी वेडिंग अटेंड करने पहुँचे। फ़राह टाई एंड डाई को-ओर्ड सेट सूट में दिखी और साजिद सिम्पल कुर्ते में।

वालसुचा डिसूजा

वालसुचा डिसूज़ा लाइट पिंक कलर के शरारा सूट में शादी अटेंड करने पहुँची। 

यूलिया वेंतूर

यूलिया वेंतूर ब्लैक कलर के लहंगे में लाइमलाइट बटौरते नजर आई और भी कई स्टार्स थे जो वेडिंग में शामिल रहे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Related News