28 APRSUNDAY2024 8:01:55 PM
Nari

सलमान खान का मां सलमा संग प्यार देख भावुक हुए फैंस, बोले - 'ये है असली भाईजान...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Feb, 2024 05:27 PM
सलमान खान का मां सलमा संग प्यार देख भावुक हुए फैंस, बोले - 'ये है असली भाईजान...'

बॉलीवुड के भाईजान सलमान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह आए दिन फैंस की सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान एक इवेंट में स्पॉट हुए। इस दौरान उनके साथ फुल सिक्योरिटी दिखी। वहीं इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस भाईजान की खूब तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।इस वीडियो में भाईजान अपनी मां सलमा खान पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। 

ब्लू शर्ट और जीन्स में दिखे भाईजान 

लुक की बात करें तो इस दौरान भाईजान ब्लू शर्ट और जीन्स में नजर आए। इस दौरान उनका बॉडीगॉर्ड शेरा भी नजर आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान अपनी मां को खूब प्यार करते हुए दिख रहे हैं। सलमान पहले अपनी सलमा के पास जाते हैं फिर उनके ऊपर प्यार लुटाते हैं। पहले सलमान अपनी मां का माथा चूमते हैं फिर गाल पर किस करते हैं। वहीं इसके बाद सलमा खान भी बेटे पर प्यार लुटाती हैं। सलमान को गाल पर किस करते हुए वह उन्हें प्यार करती हुई दिख रही हैं। इसके बाद सलमान अपनी बहन अर्पिता खान के बच्चों के पास जाते हैं और उनके हाथों से फ्रैंच फ्राइज खाते हुए दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub)

फैंस ने लुटाया प्यार 

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भाईजान की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हो, मां का प्यार अलग ही है।'  

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'सलमान खान अपने पेरेंट्स के साथ रहता है आज भी बहुत ही अलग लेवल लेवल पर उन्हें ट्रीट करता है। तीनों ही भाई बहुत हंबल हैं।'

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'सल्लु भाई जैसा दिल हर लड़के डिजर्व करते हैं।'

PunjabKesari

'टाइगर 3' में दिखे थे सलमान 

आपको बता दें कि जिस मैच में सलमान खान गए थे वह मुंबई हीरोज और केरला स्ट्राइकर्स के बीच में था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के 'साथ टाइगर 3' में दिखे थे। अब वह जल्द ही फिल्म 'द बुल' में दिखने वाले हैं।  

PunjabKesari
 

Related News