29 APRMONDAY2024 3:56:04 PM
Nari

ये तो बहनें लग रही हैं... फैंस को प्रियंका चोपड़ा और Zendaya की  बॉन्डिंग आई बेहद पसंद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jun, 2023 05:28 PM
ये तो बहनें लग रही हैं... फैंस को प्रियंका चोपड़ा और Zendaya की  बॉन्डिंग आई बेहद पसंद

रोम में एक Bulgari होटल के लॉन्च पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्ट्रेस Zendaya सगी बहनों जैसी दिखाई दे रही है। इन दोनों की बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इससे पहले ये दोनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर लॉन्च में भी एक साथ शामिल हुई थी। 

 

प्रियंका जहां व्हाइट थाई-हाई स्लिट गाउन और प्लंजिंग नेकलाइन में  काफी गार्जियस लग रही थी तो वहीं Zendaya शिमरी ब्लैक सूट में शियर टॉप के साथ नजर आईं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

PunjabKesari
फैंस को प्रियंका का नया हेयरस्टाइल काफी पसंद आया, उन्हें इस तरह के लुक में पहले कभी देखा नहीं गया। ऐसे में लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा- प्रियंका इस हेयरस्टाइल में काफी यंग और  प्यारी लग रही है। 
PunjabKesari

एक अन्य यूजर ने लिखा-"वह सिंड्रेला की तरह दिखती है, सुंदर और फ्लाॉलेस." । बता दें कि प्रियंका और ज़ेंडया अंतरराष्ट्रीय आभूषण ब्रांड ब्व्लगारी की ब्रांड एंबेसडर हैं और वह अक्सर इस तरह के आयोजनों में मिलती रहती हैं। 

PunjabKesari
प्रियंका और ज़ेंडया दोनों अप्रैल में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए भारत आई थीं। प्रियंका के साथ पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास थे, जबकि ज़ेंडया के साथ बॉयफ्रेंड और स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम के सह-कलाकार टॉम हॉलैंड थे।

Related News