03 MAYFRIDAY2024 12:56:41 AM
Nari

घाघरा चौली में बिपाशा बसु की लाडली ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले - 'ये तो बहुत प्यारी....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Oct, 2023 04:38 PM
घाघरा चौली में बिपाशा बसु की लाडली ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले - 'ये तो बहुत प्यारी....'

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी देवी के साथ समय बीता रही हैं। अपने अलावा बिपाशा बेटी देवी से जुड़ी हर अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने घर में सत्यानारायण की पूजा रखी थी। पूजा से जुड़ी कुछ तस्वीरें बंगाली ब्यूटी बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी देवी को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

प्रिंटेड लहंगे में दिखी देवी 

बिपाशा के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में बेटी देवी मल्टी कलर के लहंगे में दिख रही हैं। लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा और छोटा सा बेबी क्लिप लगाए वह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं पूजा में बिपाशा भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखी हैं। उन्होंने ब्लू कलर का सूट, माथे पर बड़ी  सी बिंदी लगाई थी। आपको बता दें कि बिपाशा ने घर में सत्यनारायण की पूजा रखी थी और इसमें उनका परिवार भी शामिल था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

फैंस ने लुटाया प्यार 

बंगाली ब्यूटी बिपाशा की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस उन पर अपना प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'यह कलर तुम्हें बहुत अच्छा लग रहा है सनशाईन।' 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'बहुत सुंदर तस्वीरें हैं देवी डॉल की तरह लग रही है भगवान उस पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।'  

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'मेरी स्ट्रॉबेरी।'

PunjabKesari

बेटी देवी के दिल में था छेद 

बिपाशा बसु बेटी के जन्म के बाद काफी खुश हैं लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले फैंस को उस समय चौका दिया था जब उन्होंने नेहा धूपिया के साथ बातचीत के दौरान बताया था उनकी बेटी के दिल में छेद है। इस बात को सुनकर नेहा भी काफी शॉक्ड हो गई थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

Related News