25 APRTHURSDAY2024 7:51:27 PM
Nari

नवरात्रि में देवी मां के इन मंदिरों के दर्शन कर पूरी होती है मन की मुराद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Oct, 2020 06:14 PM
नवरात्रि में देवी मां के इन मंदिरों के दर्शन कर पूरी होती है मन की मुराद

भारत देश में नवरात्रों का त्योहार बहुत ही आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को लोग देवी मां की कृपा पाने के लिए पूजा- पाठ करते हैं। बहुत से लोग इन पावन दिनों में देवी मां के दर्शनों को भी जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस शुभ अवसर पर भारत में स्थित देवी मां के कुछ मंदिरों के बारे में बताते हैं। यहां हर साल खासतौर पर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है... 

हरसिद्धि दुर्गा मंदिर, उज्जैन

देवी मां का यह मंदिर बहुत ही सुंदर और बना हुआ है। माना जाता है कि अवन्तिरापुरी की सुरक्षा के लिए वहां पर देवियां पहरा देती थी। उनमें से भी एक हरसिद्धि देवी को माना जाता है। मंदिर में नवरात्रि के दिनों में दिए जलाएं जाते हैं। यह मंदिर शिव जी की भूमि पर स्थापित हैं। यहां पर साल भर भक्तों की भीड़ जमा रहती है।  

PunjabKesari

मां चामुंडा और तुलजा भवानी मंदिर

मध्यप्रदेश के देवास नगर में मां चामुंडा और तुलजा भवानी का पावन शक्तिपीठ स्थापित है। माना जाता है कि ये दोनों बहने हैं। प्राचीन का में इस मंदिर का आकार बहुत छोटा था। मगर अब इसे दोबारा बनाकर बड़ा कर दिया है। नवरात्रि के दिनों में यहां पर भक्तों की लंबी भीड़ लगी रहती है। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां पर जल्द ही पूरी हो जाती है। 

PunjabKesari

रतनगढ़ माता मंदिर, दतिया

रतनगढ़ देवी का यह मंदिर सिंद नदी के तट पर स्थापित है। यह दतिया से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर बना है। लोगों द्वारा अतिप्रिय होने से यहां पर हर साल नवरात्रि और दीवाली के दिन पर भारी भीड़ जमा होती है। लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी मां के इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। 

PunjabKesari

विंध्यवासिनी माता मंदिर सलकनपुर

यह विंध्यवासनी बीजासन देवी का पवित्र मंदिर है। यह भोपाल से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित है। माता रानी के इस मंदिर में नवरात्रि के दिनों में भीड़ उमड़ी रहती है। लोग दूर- दूर से देवी मां के दर्शन करने आते हैं। 

Related News