26 APRFRIDAY2024 8:16:33 PM
Nari

Women Care: उम्र हो गई है 30 तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, हड्डियां रहेंगी मजबूत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Aug, 2021 06:19 PM
Women Care: उम्र हो गई है 30 तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, हड्डियां रहेंगी मजबूत

30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में उन्हें अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने की जरूरत है। नहीं तो हड्डियां कमजोर होने से जोड़ों में दर्द, गठिया व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...

डेयरी प्रोडक्ट्स 

दूध, दही, पनीर आदि डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। 

अंडा

अंडा प्रोटीन का उचित स्त्रोत माना गया है। इसके सेवन से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है। ऐसे में हड्डियों में मजबूती व बेहतर शारीरिक विकास के लिए अंडों का सेवन करना फायदेमंद है।

PunjabKesari

सालमन

सालमन फिश विटामिन डी से भरपूर होती है। ऐसे में अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो अपनी डाइट में सालमन फिश शामिल अन्य सकते हैं। इससे हड्डियों में मजबूती आएगी जिससे बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलेगी। 

साबुत अनाज

साबुत अनाज सेहत के बेहद फायदेमंद होते हैं। गेहूं, ज्वार, बाजरा, ब्राउन राइस में जरूरी विटामिन और फाइबर पाएं जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूती दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

आंवला

आंवला पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, डी आदि पोषक तत्व व उचित मात्रा में होते हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूती दिलाने के लिए आप इसे डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी बढ़ने, डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

Related News