01 MAYWEDNESDAY2024 5:15:14 PM
Nari

साफ होगा पेट कब्ज से मिलेगा छुटकारा, इन 4 तरीकों से करें छुहारे का सेवन

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Feb, 2023 05:04 PM
साफ होगा पेट कब्ज से मिलेगा छुटकारा,  इन 4 तरीकों से करें छुहारे का सेवन

खराब लाइफस्टाइल, रोज बाहर का खाने पीने के कारण, एक्सरसाइज की कमी, रात में देर से सोने के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कई बार तो समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि व्यक्ति न कही बाहर जा पाता और न ही कुछ खा पाता है। इसके कारण कई और बीमारियां भी शरीर को घेर सकती हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के चूर्ण दवाईयों का सेवन करते हैं परंतु यह चीजें कुछ देर के लिए शरीर को आराम दिलवा सकती हैं। इसके अलावा इनके लगातार सेवन शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप कब्ज से छुटकारा पाने के लिए छुहारे का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पेट को साफ करने और कब्ज से छुटकारा दिलवाने में मदद करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कब्ज में आप कैसे छुहारे का सेवन कर सकते हैं...

दूध में भिगोकर खाएं 

कब्ज से राहत पाने के लिए आप छुहारा दूध में भिगोकर खा सकते हैं। इस तरह छुहारा खाने से शरीर का दर्द भी ठीक होगा और हड्डियां भी मजबूत बनेगी। 1 कप दूध में 4-5 छुहारों को रात भर के लिए भिगो दे। सुबह उठकर इस दूध का सेवन करें। कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

पानी में भिगोकर खाएं

दूध के अलावा आप छुहारा पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं। 3-4 छुहारों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर इन छुहारों का सेवन करें। नियमित इस तरह छुहारे खाने से कब्ज की समस्या ठीक होगी और शरीर भी हैल्दी रहेगा। 

खाली पेट खाएं

खाली पेट छुहारे का सेवन करके भी आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। छुहारा रात भर के लिए दूध और पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट इस पानी के साथ छुहारे का सेवन करें। नियमित छुहारे खाने से शरीर स्वस्थ रहेगा। 

PunjabKesari

दूध में उबालकर खाएं 

खजूर के जैसे छुहारे को भी आप दूध में उबालकर खा सकते हैं। एक गिलास दूध को गैस पर हल्का गर्म कर लें। फिर इसमें छुहारे डालकर कुछ देर के लिए उबालें। फिर जैसे दूध आधा रह जाए तो उसमें छुहारा मिक्स करें। इस दूध का सेवन करने से आपका पेट भी साफ होगा और पाचन तंत्र भी मजबूत बनेगा। 

PunjabKesari

नोट: कब्ज से राहत पाने के लिए आप इन तरीकों से छुहारे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको कोई बीमारी या एलर्जी है तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

Related News