28 APRSUNDAY2024 7:08:44 PM
Nari

अरबी छीलते समय होती है हाथों पर खुजली व सूजन तो अपनाएं ये आसान टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jun, 2021 04:11 PM
अरबी छीलते समय होती है हाथों पर खुजली व सूजन तो अपनाएं ये आसान टिप्स

किचन में खाना बनाने से जुड़े कई काम होते हैं। इनमें से एक है सब्जी छीलना व काटना। मगर कई सब्जियों को काटने से हाथों में जलन, सूजन, खुजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। अरबी भी एक ऐसी ही सब्जी है जो खाने में तो टेस्टी होती है। मगर इसे छीलने में कई परेशानियां होती है। ऐसे में कई महिलाएं तो इसे बनाने से ही परहेज रखती है। मगर आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए जिसकी मदद से आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आप बिन हाथों को खराब किए अरबी की सब्जी या कोई खास डिश खाने का मजा ले सकती है। 

तो चलिए जानते हैं इन खास किचन टिप्स के बारे में...
 

नारियल के छिलका आएगा काम

आप अरबी को छिलन के लिए नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए नारियल के छिलके को मोड़कर गेंद का आकार दें। फिर एक टॉवल पर अरबी रखकर उसपर नारियल का छिलका रगड़ें। इस तरकीब से आप कुछ ही मिनटों में अरबी छील लेंगे। इसलिए अगली बार घर पर नारियल लाने पर इसके छिलके फेंकने की गलती ना करें। 

PunjabKesari

आलू छीलने वाले पिलर करें इस्तेमाल 

कई बार अरबी का छिलका बहुत मोटा होता है। ऐसे में आप इसे उतारने के लिए आलू छीलने वाले पिलर इस्तेमाल कर सकती है। 

उबालना भी रहेगा सही

अगर आप बड़े आकार की अरबी लेकर आए है तो इसे धोकर उबाल लें। इससे ये आसानी से छिल भी जाएगी और आपके हाथ भी खराब नहीं हो पाएंगे। 

PunjabKesari

बर्तन धोने वाला स्‍क्रब से बनेगी बात 

शायद आपको अजीब लगेगा मगर सच में आप बर्तन धोने वाले स्क्रब से अरबी छील सकती है। इसके लिए टॉवल या किसी कपड़े के ऊपर अरबी रखकर उसपर बर्तन धोने वाला स्क्रब रगड़ें। इससे आपकी अरबी का छिलका आसानी से उतर जाएगा। अब जब भी अरबी छीलनी हो तो बस बाजार से एक बर्तन धोने वाला स्क्रब ले आए। 

पहले लगा लें हाथों में तेल 

इसे छिलने से पहले हाथों पर तेल से मसाज करें। साथ ही अरबी पर थोड़ा नमक लगाकर इसे छीलें। इसे आप आसानी से अरबी छील सकती है। साथ ही आपके हाथों पर जलन, खुजली, सूजन होने से बचाव रहेगा।

Related News