03 MAYFRIDAY2024 9:40:44 AM
Nari

लोहे के तवे पर नहीं चिपकेगा डोसा, इस तरह करें Cook

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Oct, 2022 06:17 PM
लोहे के तवे पर नहीं चिपकेगा डोसा, इस तरह करें Cook

डोसा एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है जिसे भारतीय लोग भी बहुत ही चाव से खाते हैं। नाश्ते में इसे खासकर लोग बनाकर खाते हैं क्योंकि यह बहुत ही जल्दी तैयार हो जाता है। क्रिस्पी और मसालेदार डोसा खाने में भी टेस्टी होता है। लेकिन घर में डोसा टेस्टी नहीं बन पाता। कई बार डोसा तवे के साथ भी चिपकने लगता है। अगर आप भी घर में डोसा बनाने वाले हैं लेकिन आपका डोसा तवे से चिपकता है तो इन आसान ट्रिक्स के साथ इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डोसा बनाने के कुछ आसान हैक्स...

अच्छे से साफ करें तवा 

अगर आप डोसा लोहे के तवे पर बनाने वाले हैं तो उसे अच्छे से साफ कर लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि तवे पर तेल या गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद तवे पर 1 चम्मच तेल डाल दें। तेल डालने के बाद जैसे तवे से हल्का धुंआ आने लगे तो गैस बंद कर दें। इससे आपका डोसा लोहे के तवे पर भी स्वादिष्ट बनेगा। 

PunjabKesari

आंच रखें धीमी 

धीमी आंच पर ही आप डोसा पकाएं। तवे पर थोड़ा सा तेल लगा दें। इसके बाद तेल को गर्म कर लें। तेल को किसी टिशू पेपर या फिर गीले कपड़े से साफ कर लें। 

पानी के मारे तवे पर छींटे 

इसके बाद तवे पर पानी के छींटे मारे। आपका तवा एकदम तैयार है। आप इस पर डोसा बना सकती हैं। इन ट्रिक्स के साथ आपका डोसा टेस्टी बनेगा। 

PunjabKesari

आसानी से पलटेगा डोसा 

कई बार डोसा तवे पर चिपक जाता है जिसके कारण उसे पलटने में समस्या हो सकती है। ऐसे में आप डोसा पलटने वाले बर्तन को पानी में डूबो लें। इसके बाद बर्तन का इस्तेमाल करें। डोसा आसानी से पलट जाएगा। 

PunjabKesari

Related News