28 APRSUNDAY2024 11:57:09 PM
Nari

Body After Birth: डिलीवरी के बाद शरीर में होने वाले बदलावों से मत डरे मां !

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 May, 2023 05:46 PM
Body After Birth: डिलीवरी के बाद शरीर में होने वाले बदलावों से मत डरे मां !

बेशक, बच्चे को जन्म देना एक मां के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन इस दौरान वह क्या- क्या खो देती  है इस पर बहुत कम चर्चा होती है। वैसे तो डिलीवरी के कुछ हफ्तों बाद मां के घाव भर जाते हैं पर उसका दिल और दिमाग में जो असर पड़ता है उसे ठीक हाेने में कुछ महीने या कुछ साल भी लग जाते हैं।  वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है कि एक मां को समान्य हाेने में  कम से कम 18 महीने का समय लगता है।

PunjabKesari
रातों की नींद हो जाती है हराम

कई अध्ययन में ये बताया गया है कि  बच्चे को जन्म देने के बाद  रातों की नींद हराम हाेने और खुद को समय ना देने के कारण एक मां के आत्मविश्वास में गिरावट आ जाती है। उसे चिंता होती है कि वह भद्दी दिखेगी और दूसरों के द्वारा उसे कैसे समझा जाएगा।  कई माताओं ने मानाहै कि डिलीवरी के बाद वह "ढीला", "मोटा" और "अनाकर्षक" महसूस करती हैं। 


महिलाओं का आत्मविश्वास हो जाता है कम 

10 में से छह महिलाओं ने माना कि  उनका आत्मविश्वास उस समय कम हुआ जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके पुराने कपड़े फिट नहीं आ रहे हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ महिलाएं तो काम पर लौटने से भी डर रही हैं। कुछ माएं तो अपने आप को बस "फीडिंग मशीन" जैसा महसूस करती हैं। नई मां अपने बच्चे की देखभाल में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि फिटनेस, फैशन  और सामाजिक जीवन से वह कोसों दूर हो जाती हैं। 

PunjabKesari
चिंता में रहने लगती है मां

वैज्ञानिकों की मानें तो बच्चे को जन्म देने के 18 महीने के बाद मां में आत्मविश्वास वापस आने लगता है और वे मातृत्व की भूमिका के साथ सहज हो जाती हैं और काम पर वापस आ जाती हैं।  डिलीवरी के बाद महिला का शरीर वैसा नहीं रहता जैसे पहले होता है, इसी कारण वह धीरे- धीरे खुद को लेकर चिंतित रहने लगती है। लगभग एक तिहाई महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे अपने आपे को सुधारने के लिए संघर्ष कर रही हैं।


निराश ना हो महिलाएं

शिशु के जन्म के बादयदि शरीर गर्भावस्था के पहली वाले आकार में नहीं आता है, तो महिलाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। आपका शरीर गर्भावस्था और प्रसव की बड़ी प्रक्रिया से गुजरा है, और इस सबसे उबरने में उसे समय लगेगा।आपका वजन घटना काफी हद तक आपके आहार और इस बात पर निर्भर करता है कि आप रोजाना कितनी सक्रिय व क्रियाशील हैं।

PunjabKesari

डिलीवरी के बाद इन बातों का रखें ख्याल

-डिलीवरी के बाद बाल  झड़ने पर फिक्र न करें, आपके बाल फिर से पहले जैसे हो जाएंगे।

-अगर आपका ऑपरेशन हुआ है, तो टांकों के आसपास कुछ समय तक दर्द रहेगा। 

-जितना जल्दी हो सके चलना-फिरना शुरु कर दें। इससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

-डिलीवरी के बाद शुरुआती म​हीनों में हल्के व्यायाम करें। प्रबलता वाले कोई भी काम इतनी जल्दी शुरु न करें।

-बहुत सी महिलाओं को शिशु के जन्म के कई महीनों बाद तक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती। आप अभी इसके लिए तैयार न हों तो भी चिंता न करें
 

Related News