23 APRTUESDAY2024 6:23:30 PM
Nari

मां लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ेंगी साथ, धन भी आएगी आपार, बस शुक्रवार को कर लें ये काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Apr, 2021 10:57 AM
मां लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ेंगी साथ, धन भी आएगी आपार, बस शुक्रवार को कर लें ये काम

यूं तो हर दिन का अपना अलग महत्व होता है लेकिन शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। अगर आपके घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हो या पति-पत्नी को समस्‍याएं झेलनी पड़ रही हों तो शुक्रवार के कुछ खास वास्तु टिप्स अपनाकर देखें। इस दिन किए गए कुछ काम ना सिर्फ आपको शौहरत, वैभव, सुख-शांति दिला सकते हैं बल्कि आपकी समस्या का भी निवारण कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शुक्रवार के दिन क्या करें और क्या नहीं।

मां लक्ष्‍मी को चढ़ाए सफेद वस्तुएं

मां लक्ष्‍मी को सफेद वस्‍तुएं अतिप्रिय हैं इसलिए महिलाएं मां को चीनी, दूध से बनी चीजें जैसे दही, खीर और मिठाइयां आदि का भोग लगाएं। इसके अलावा सफेद फूल, घी का दीया, शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करने से भी मां जल्दी प्रसन्न होंगी। साथ ही इस दिन सफेद कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

इस मंत्र का करें जाप

सुबह उठते ही 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। स्नान करते समय भी आप इस जाप को लगातार पढ़ते रहें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। साथ ही श्री लक्ष्मी स्तुति का पाठ भी जरूर करें।

कुंवारी कन्याओं को करवाएं भोजन

शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर खीर का खिलाकर उन्हें अपने इच्छानुसार भेंट व दक्षिणा दें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े देकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर से विदा करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है।

तिजोरी में रखें कमल का फूल

शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। वहीं, चाहकर भी पैसे नहीं टिक पाता तो शुक्रवार के दिन तिजोरी या रुपए रखने की जगह पर 5 कौड़ियां रखें। इससे धन की कमी नहीं होगी।

PunjabKesari

सुहागन स्त्रियां करें ये काम

सुहागन स्त्रियां इस दिन सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी मां को भेंट करें। साथ ही महिलाएं माता लक्ष्मी का व्रत रखें। इससे पति की उम्र लंबी होती है और रिश्ते में भी प्यार बना रहता है। माता लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल वस्त्र पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख से छिड़काव

शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर भगवान विष्‍णु का अभिषेक करें। साथ ही मां लक्ष्‍मीजी का भी पाठ करें। इससे घर में धन का आगमन होगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

पति-पत्नी का तनाव होगा कम

पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में राधा-कृष्ण या प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।

PunjabKesari

गाय को खिलाएं रोटी

हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

मनी प्लांट लगाएं

शुक्रवार के दिन घर में मनीप्लांट लगाना अच्छा माना जाता है। पौधे को खरीदने के बाद पहले उसे मां के चरणों में रखें और फिर गमले या बोतल में लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

घर में रखें कुबेर यंत्र

मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। साथ ही शुक्रवार की शाम को घर में शंख बजाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर में लक्ष्मी या कुबेर यंत्र रखें। इससे आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और धन संबंधी समस्याएं भी दूर होगी।

PunjabKesari

Related News