25 APRTHURSDAY2024 12:54:39 AM
Nari

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 08 Jun, 2023 04:20 PM
शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन कई भक्त मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा-पाठ करते है। भक्तों से खुश होकर मां उनकी झोलियां खुशियों से भर देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे कड़ी मेनहत के बाद भी घर में पैसों की किल्लत बनी रहती है। जिसके चलते हमे मजबूरी में कर्ज लेना पड़ता है। ऐसे में आप शुक्रवार के कुछ उपाय करके कर्ज की समस्या से निजात पा सकते है।

PunjabKesari

शुक्रवार के उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा

1 इस दिन नियमित रूप से गोपाल सहस्त्रनाप का पाठ करने से घर में शांति बनी रहती है। इसके साथ कर्ज का बोझ भी जल्द खत्म हो जाता है।
2 इस दिन साफ सुधरे कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी का ध्यान कर मानसिक रूप से 108 कमल के पुष्प अर्पित करें। मन में 108 बार 'ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा' मंत्र का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी जातक पर मेहरबान होती हैं।
3 इस दिन गोमती चक्र को ऊँ लक्ष्‍मी नम: मंत्र से अभिमंत्रित करके एक लाल कपड़े में बांधकर दुकान में किसी गुप्‍त स्‍थान पर रखने से व्यापर में वृद्धि होती है। सात ही आपको कभी कर्ज लेने की जरुरत नहीं पड़ती।
4 आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप इस दिन मां अष्ट लक्ष्मी को लाल फूल की माला जरुर चढ़ाएं। मान्यता है इस उपाय से धन की कमी नहीं होती और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

PunjabKesari

 


 

 

 

Related News