20 APRSATURDAY2024 3:06:44 AM
Nari

पीठ की लटकती चर्बी हो जाएगी गायब, रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jan, 2021 01:19 PM
पीठ की लटकती चर्बी हो जाएगी गायब, रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज

बढ़ता हुआ वजन आज हर तीसरे व्यक्ति की परेशानी है। पहले जहां उम्र बढ़ने पर इसका सामना करना पड़ा था। मगर आजकल गलत खानपान व लाइफ स्टाइल के कारण कम उम्र के लोगों में भी ये परेशानी देखने को मिल रही है। खासतौर पर पेट व पीठ के आसपास लटकी हुई चर्बी बेहद ही बुरी नजर आती है। ऐसे में बहुत सी लड़कियां इसके लिए जिम ज्वाइन करती है। मगर इसके लिए समय और पैसा दोनों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिसे आप बिना जिम जाएं आसानी से घर पर ही कर सकती है। 

1. कोबरा पोज एक्‍सरसाइज

कोबरा पोज यानी भुजंगासन को करने से भी पीठ पर जमा एक्सट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। कोबरा पोज को सांप की मुद्रा में किया जाता है। इसे करने से शरीर पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। 

PunjabKesari

एक्‍सरसाइज करने की विधि-

1. सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेटें। 
2. अब दोनों हाथों को जमीन पर रखें। 
3. फिर शरीर का भार हाथों व कंधों पर लेते हुए गहरी सांस लें। 
4. अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठे। 
5. अपनी नाभि को जमीन पर लगा कर रखें। 
6. कमर को पीछे की स्ट्रेच करके 6-7 बार गहरी सांस लें। 
7.  इसी अवस्था में थोड़ी देर रहने के बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 
8. फिर इस आसन को दोबारा दोहराएं। 

2. डेड लिफ्ट एक्‍सरसाइज 

जिम में इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप डंबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर अगर आप इसे घर पर करने वाली है तो इसके लिए घर पर पड़ी कोई भारी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में अच्छे से खिंचाव होता है। ऐसे में बॉडी ऊपर व नीचे की ओर झुकती है, जिससे वेट कम होने में मदद मिलती है। खासतौर पर पीठ व पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

एक्‍सरसाइज करने की विधि-

1. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एकदम सीधे खड़े हो जाएं। 
2. फिर दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूर बनाकर घुटनों को हल्का सा मोड़ें। 
3. नीचे और झुकते हुए हिप्स को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। 
4. अब वजन को उठाते हुए एकदम सीधी मुद्रा में खड़े हो जाएं। 
5. फिर इसे पकड़ कर नीचे की ओर झुके और वापिस सीधे खड़े हो जाएं। 
6. ऊपर की ओर जाने पर सांस रोकें और नीचे आने पर सांस छोड़ दें। 

3. बर्पी एक्‍सरसाइज 

पीठ के आसपास जमा व लटकी एक्सट्रा चर्बी को कम करने के लिए बर्पी एक्सरसाइज करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें स्‍क्‍वाट, पुश-अप और जंपिंग जैक तीनों एक्‍सरसाइज होती है। आप इसे धीरे या तेज किसी भी तरह से कर सकते हैं। इसे करने से पीठ पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होने के साथ शरीर में अंदर से चुस्ती व फुर्ती आती है। वजन कंट्रोल रहने के साथ टांगों, बाजूओं और मांसपेशियों में खिंचाव होने से इनमें मजबूती आती है। 

PunjabKesari

एक्‍सरसाइज करने की विधि-

1. सबसे पहले जमीन पर मैट को बिछाकर स्क्वाट की मुद्रा में आएं। 
2. अब पुशअप करके सामान्य अवस्था में आ जाएं। 
3. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं। 

इन बातों का भी रखें ध्यान-

- फिट एंड फाइन रहने के लिए अपनी डेली डाइट में भी पौष्टिक चीजों को शामिल करें। 
- रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन करें। 
- ताजी सब्जियों व फलों का सलाद व जूस का सेवन करें। 
- बाहर की तली-भुनी व मसालेदार चीजों को खाने से परहेज रखें। 
- रोजाना सुबह-शाम 15 मिनट तक सैर करें। 

PunjabKesari

Related News