18 JUNTUESDAY2024 1:28:32 PM
Nari

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, बिगड़ जाते हैं सभी काम

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 27 May, 2024 10:38 AM
सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, बिगड़ जाते हैं सभी काम

नारी डेस्क: सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो कहते हैं की पूरा दिन हमारा अच्छा जाता है, लेकीन अगर सुबह उठते ही कुछ ऐसा हो जाए या दिख जाए जो अशुभ हो तो हमारा सारा दिन खराब जा सकता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को सुबह उठते ही देख लिया जाए तो इससे हमारे सभी काम खराब होने लगते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार सुबह के समय में आपके द्वारा देखी गई कुछ चीजों का नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को नहीं देखना चाहिए।

पशु-पक्षी की आक्रामक तस्वीर

वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह का समय बहुत शुभ होता है इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ के अलावा ऐसी क्रियाएं करनी चाहिए, जो लाभ पहुंचाती हो। सुबह उठते ही पशु एवं पक्षी की ऐसी तस्वीरें न देखें, जिसमें वे आक्रामक नजर आ रहे हों। ऐसा होने पर आप किसी से विवाद में उलझ सकते हैं।

PunjabKesari

पालतू जानवर

आमतौर पर कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को साथ सुला लेते हैं और सुबह उठते ही उनका मुंह देख लेते हैं। माना आपको अपने पालतू जानवर से बहुत प्यार हैं लेकिन वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह पालतू जानवर का मुंह देखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए हो सके तो इन्हें अपने पास ना सुलाए।

परछाई

सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। अगर आप सूर्य दर्शन के लिए निकल गए और अपनी परछाई पश्चिम दिशा में देख ली जबकि सूर्य पूरब से उगा है। तो इसे वास्तु के अनुसार राहु का संकेत कहा जाता है। ऐसे में पश्चिम दिशा की ओर परछाई देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

बंद घड़ी

घर में बंद घड़ी का होना हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप किसी कारण से घड़ी को फिर से चालू नहीं कर पाए हैं, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं। साथ ही सुबह उठने पर भूल से भी बंद घड़ी की तरफ न देखें।

आईना

सुबह के समय हमारे शरीर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी मौजूद होती है, ऐसे में उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना हानिकारक साबित हो सकता है। ये धन की हानि तो लाता है, साथ ही नेगेटिव एनर्जी का घर में वास रहता है। 

PunjabKesari

गंदे बर्तन

किचन में छोड़े गए गंदे बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। हो सकता है कि ऐसा करना कुछ लोगों की मजबूरी हो। अगर इस बुराई का प्रभाव खुद पर नहीं पड़ने देना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही गंदे बर्तन न देखें।

कैसे करें सुबह की शुरुआत?

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही हथेलियों के दर्शन करें। हाथ के हथेलियों में घनश्याम, सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है। हथेलियों को ही कमल कहते हैं। अब भगवान का नाम लेकर हथेलियों को चेहरे पर मल लें। फिर अपने दिन की नई शुरुआत के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद जल पिएं और सूर्य के दर्शन करें। सूर्योदय से पहले उठने वाले लोग अगर चंद्रमा निकला हुआ है तो उसके दर्शन कर सकते हैं।

Related News