17 DECWEDNESDAY2025 10:53:01 PM
Nari

दुर्भाग्य को न्योता देती है गलत दिशा में लगी तुलसी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Aug, 2020 02:12 PM
दुर्भाग्य को न्योता देती है गलत दिशा में लगी तुलसी

हिंदु धर्म में बहुत से ऐसे पेड़- पौधे हैं, जिन्हें घर पर लगाने से शुभ फल मिलता है। मगर इन्हें सही दिशा पर न लगाने से मानसिक, शारीरिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में इन पौधों का सही दिशा में लगे होना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि घर पर कौन सा पौधा और किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है...

इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा धन का सूचक होता है। इसके घर पर होने से घर का वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक होने के साथ धन, अन्न से संपन्न होता है। मगर घर की दक्षिण दिशा को शुभ न मानने के कारण इस जगह पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से कलह-क्लेश व लड़ाई-झगड़े होने लगते है। 

nari,PunjabKesari

इस दिशा पर न लगाएं दूधिया पौधे

अक्सर लोग घरों पर दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलने वाले दूधिया पौधों को लगाना पसंद करते हैं। मगर ऐसे पौधों को घर के अंदर लगाने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बबूल और कपास का पेड़ 

वास्तु और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार घर पर गलती से भी इन पौधों को नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभ संकेत देता हैं। माना जाता है कि इन्हें घर पर रखने से लड़ाई-झगड़े वाला माहौल बना रहता है। 

इन पेड़ों को घर पर लगाना माना जाता है अशुभ

दिशा के साथ बहुत से पेड़-पौधों को भी घर पर लगाने से बचना चाहिए। हिंदु धर्म के अनुसार, पीपल और बरगद के पेड़ को घर पर लगाना अशुभ होता है। मान्यता है कि ऐसे पेड़ घर पर होने से नेगेटिविटी बढ़ती है। ऐसे में बहुत से लोगों को रात को बुरे सपने आते है। अगर आप इन्हें लगाना ही चाहते है तो घर के अंदर की जगह अपने गार्डन या लॉन में लगा सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

पेड़- पौधे लगाने की सही दिशा

मान्यता है कि ऊंचे पेड़-पौधों को हमेशा घर के बाहर गार्डन या लॉन में दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। इन जगहों पर पौधों को लगाने से इन्हें सूर्य की रोशनी सही मात्रा में मिलती है। इसके साथ ही इनसे घर को छाया और साफ हवा मिलती है। बात अगर छोटे पेड़- पौधों की करें तो इन्हें लगाने के लिए घर की पूर्व या उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। 

Related News