29 APRMONDAY2024 11:36:41 AM
Nari

Useful Tips: माइक्रोवेव यूज करते समय ना करें ये गलती, वर्ना खराब हो जाएगा खाना और सेहत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Feb, 2022 11:58 AM
Useful Tips: माइक्रोवेव यूज करते समय ना करें ये गलती, वर्ना खराब हो जाएगा खाना और सेहत

माइक्रोवेव आजकल हर घर में आसानी से मिल जाता है। इससे मिनटों में खाना गर्म होने के साथ अलग-अलग शानदार रेसिपीज बनाई जा सकती है। मगर अक्सर इसे इस्तेमाल करने में महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती है। इसके कारण माइक्रोवेव  खराब होने के साथ सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सावधानियां बताते हैं, जिसे आपको खासतौर पर माइक्रोवेव में खाना गर्म करने दौरान बरतने की जरूरत है...

बार-बार खाना गर्म करने से बचें

रिसर्च अनुसार, माइक्रोवेव में बार-बार खाना गर्म करने इसकी पौष्टिकता कम हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही इससे इम्यूनिटी लेवल कम हो सकती है।

प्लास्टिक बर्तनों को इस्तेमाल करने से बचें

माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, इससे प्लास्टिक के बर्तन के कण खाने में जाने का खतरा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, ज्यादा मात्राल में प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करके खाने से प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ सकती है। इसके कारण बांझपन की शिकायत भी हो सकती है।

PunjabKesari

ढक्कर खाना गर्म करना गलत

अगर आप भी माइक्रोवेव में खाना ढककर गर्म करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। ऐसा करने से बर्तन में भाप बनने लगती है। इससे बर्तन के चटकने या फटने का खतरा रहता है।

बच्चों को माइक्रोवेव का खाना नहीं खिलाना चाहिए

बच्चों को माइक्रोवेव में खाना व दूध करके देने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, नियमित इसमें चीजें गर्म करके खाने से बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।

फ्रोजन फूड ना करें गर्म

फ्रोजन फूड को माइक्रोवेव में एकदम गर्म करने से बचना चाहिए। असल में, बर्फ जमा हुआ खाना माइक्रोवेव में डिफ्रॉस्ट करने माइक्रोवेव की हीटिंग पर असर पड़ सकता है। ऐसे में इसके जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। इसके लिए खाने को रूम टेंपरेचर पर लाकर ही गर्म करें।

PunjabKesari

माइक्रो सेफ बर्तन यूज करें

खाना गर्म करने के लिए हमेशा माइक्रो सेफ बर्तन ही इस्तेमाल करें। इसमें प्लास्टिक या स्टील के बर्तन रखने से इसमें ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।

सफाई भी जरूरी

कई लोग लगातार माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही इसकी सफाई भी कई महीनों बाद करते हैं। मगर माइक्रोवेव की सफाई ना करने से इसमें खाने के कण जम जाते हैं। फिर इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं और वही कीटाणु आपके खाने में आ सकते हैं। इसलिए हर 2-3 दिन या हफ्ते बाद इसकी सफाई करें।

pc: freepik

Related News